भारत यात्रा के दौरान आयरलैंड के मंत्री ने कहा, 'दोनों देशों का ध्यान गहन अनुसंधान सहयोग को बढ़ावा देने पर केंद्रि‍त'

IANS | March 17, 2025 10:42 PM

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। आयरलैंड के उन्नत एवं उच्च शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और विज्ञान मंत्री जेम्स लॉलेस ने सोमवार को भारत और आयरलैंड के बीच बढ़ते संबंधों, विशेष रूप से उच्च शिक्षा, प्रौद्योगिकी और व्यापार साझेदारी पर प्रकाश डाला।

मॉरीशस के विदेश मंत्री ने पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत के विकास की सराहना की

IANS | March 13, 2025 7:41 PM

पोर्ट लुइस, 13 मार्च (आईएएनएस)। मॉरीशस के विदेश मंत्री धनंजय रामफुल ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के विकास की सराहना की। उन्होंने पीएम मोदी को निकट भविष्य में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में भारत के तेज विकास का श्रेय दिया।

'बोर्फोसगेट : ए जनर्लिस्ट परसुएट ऑफ ट्रुथ': बोफोर्स घोटाले की जांच, इसका प्रभाव और अनिर्णायक परिणाम (पुस्तक समीक्षा)

IANS | March 10, 2025 5:39 PM

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। बोफोर्स घोटाला भारत की राजनीति में कोहराम मचा देने वाला है। इस घोटाले ने दो लोकप्रिय प्रधानमंत्रियों (एक की मरणोपरांत) की छवि को धूमिल किया। वैश्विक हथियार व्यापार की बेईमान दुनिया और राजनीति के साथ इसके गठजोड़ पर प्रकाश डाला, और बैंकिंग के स्वर्ग कहे जाने वाले स्विट्जरलैंड को अपने अभेद्य कानूनों को बदलने के लिए मजबूर किया, ताकि विदेशी सरकारों को बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के मामलों का पता लगाने में मदद मिल सके।

भारत और ईयू फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर अगले राउंड की बातचीत 10 मार्च से करेंगे शुरू

IANS | March 9, 2025 4:44 PM

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। भारत और यूरोपीय यूनियन (ईयू) के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) पर अगले राउंड की बातचीत बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में सोमवार से शुरू हो सकती है। दोनों आर्थिक महाशक्तियों के बीच ट्रेड को लेकर बातचीत इस साल पूरी हो सकती है। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी की ओर से दी गई।

बांग्लादेश के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना चाहता है भारत : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (आईएएनएस साक्षात्कार)

IANS | March 8, 2025 6:21 PM

नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि भारत ने हमेशा अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने के लिए दृढ़ता से प्रयास किया है और बांग्लादेश भी इसका अपवाद नहीं है।

नौ देशों की महिला राजदूतों के दौरे को गौतम अदाणी ने बताया 'उत्साहवर्धक'

IANS | March 8, 2025 10:33 AM

नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने शनिवार को कहा कि भारत में नौ प्रेरणादायक महिला एंबेसडर और उच्चायुक्तों की मेजबानी करना उनके परिवार के लिए सम्मान की बात है।

पीएम मोदी को 'ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस' से किया गया सम्मानित

IANS | March 6, 2025 9:30 PM

ब्रिजटाउन (बारबाडोस), 6 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोविड-19 महामारी के दौरान उनके रणनीतिक नेतृत्व और बहुमूल्य सहायता के लिए प्रतिष्ठित 'ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस' से सम्मानित किया गया है। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने गुरुवार को यहां आयोजित एक समारोह में बारबाडोस की राष्ट्रपति डेम सैंड्रा मेसन से पीएम मोदी की ओर से यह पुरस्कार ग्रहण किया।

द अदर साइड ऑफ डिप्लोमेसी : भारतीय राजनयिकों के जीवनसाथियों का रंगीन लेकिन चुनौतीपूर्ण जीवन (पुस्तक समीक्षा)

IANS | March 6, 2025 4:00 PM

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। यहां तक कि अपने बीच भी वे यह महसूस करते हैं कि वे सिर्फ गुलाब जामुन और किसी आधिकारिक मौके पर सैकड़ों की संख्या में समोसे बनाने के लिए ही जाने जाते हैं। लेकिन भारत के 'अनौपचारिक राजनयिक' अक्सर अपनी असली काबिलियत दिखाते हैं। जैसे 1965 के युद्ध के दौरान एक राजनयिक की गर्भवती पत्नी, जो अपने छोटे बेटे के साथ ढाका में नजरबंद थीं, पहले तो उसने गुप्त दस्तावेज जला दिए और फिर अपने पाकिस्तानी बंदीकर्ताओं को सख्ती से समझाकर कहा कि वह उनके उचित व्यवहार करें।

भारत विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के लिए द्विपक्षीय निवेश संधि ढांचे में करेगा सुधार: सीईए नागेश्वरन

IANS | March 4, 2025 7:43 PM

नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)। भारत विदेशी निवेश को आकर्षित करने के साथ-साथ उसे संरक्षित करने के लिए अपने द्विपक्षीय निवेश संधि (बीआईटी) ढांचे में सुधार करेगा, यह राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए उभरते वैश्विक निवेश परिदृश्य के अनुरूप होगा। यह बयान मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी अनंत नागेश्वरन ने मंगलवार को दिया।

पीएम मोदी की दोस्ती इजरायल के लिए बहुत खास, 7 अक्टूबर हमले के बाद सबसे पहले किया था फोन : इजरायली राजदूत (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)

IANS | February 26, 2025 8:10 PM

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। भारत में इजरायल के राजदूत रियुवेन अजार का मानना ​​है कि इजरायल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की उपलब्धियों की प्रशंसा करता है और उनकी दोस्ती देश के लिए बहुत खास है।