प्रधानमंत्री मोदी अदीस अबाबा पहुंचे, एयरपोर्ट पर इथियोपिया के पीएम ने किया स्वागत
अदीस अबाबा, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को जॉर्डन के बाद इथियोपिया पहुंचे, जहां उन्होंने अपने तीन देशों के दौरे के दूसरे चरण की शुरुआत की। यह उनकी इथियोपिया की पहली राजकीय यात्रा है। एक विशेष सम्मान के तहत इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने एयरपोर्ट पर स्वयं प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।