सिंहावलोकन 2025: पीएम मोदी को 28 देशों का मिला सर्वोच्च सम्मान, जानें किन-किन देशों ने किया सम्मानित

IANS | December 17, 2025 10:25 PM

नई दिल्ली, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के ऐसे नेता हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा देशों से सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत की छवि निखरी है। भारतीय पासपोर्ट की ताकत बढ़ी है। वैश्विक राजनीति में भारत की भूमिका अहम हो गई है। पीएम मोदी दो दिवसीय इथियोपिया के दौरे पर थे, जहां उन्हें सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया। हालांकि, इथियोपिया पहला देश नहीं है, जिसने पीएम मोदी को इस तरह के सम्मान से नवाजा है। आइए जानते हैं कि पीएम मोदी को दुनिया के किन-किन देशों ने कब-कब सम्मानित किया है।

ओमान में पीएम मोदी का भारतीय समुदाय ने किया भव्य स्वागत

IANS | December 17, 2025 8:50 PM

मस्कट, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारतीय समुदाय ने जोरदार स्वागत किया। घंटों से उनके आने का इंतजार कर रहे लोगों ने इन पलों को अभूतपूर्व बताया। ये सभी प्रधानमंत्री के आगमन की प्रतीक्षा एक होटल परिसर में कर रहे थे।

ओमान पहुंचे पीएम मोदी, बोले- 'भारत के साथ पक्की दोस्ती और ऐतिहासिक संबंधों वाली जगह'

IANS | December 17, 2025 7:22 PM

मस्कट, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिन के दौरे पर ओमान पहुंच गए हैं। हवाईअड्डे पर उनका स्वागत ओमान के रक्षा मामलों के उप प्रधानमंत्री सैयद शिहाब बिन तारिक अल सईद ने किया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

सिंहावलोकन 2025: जब हॉट माइक ऑन रह गया और दुनिया ने सच सुन लिया

IANS | December 17, 2025 6:50 PM

नई दिल्ली, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। साल 2025 में कुछ ऐसे मौके भी आए जिन्होंने साबित कर दिया बड़े बड़ों की एक पल की असावधानी भी वैश्विक सुर्खियां बटोर सकती है। हॉट माइक के ये पल न केवल वायरल हुए, बल्कि कूटनीति, राजनीति और सत्ता के गलियारों में असहजता भी लेकर आए। कुछ बातें भी बनीं और विवादों ने भी जन्म लिया।

पीएम मोदी की इथियोपिया यात्रा से दोनों देशों के संबंध मजबूत होंगे : भारतीय राजदूत अनिल राय

IANS | December 17, 2025 6:08 PM

नई दिल्ली, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश दौरे के अंतिम चरण में ओमान के लिए रवाना हुए। ओमान से पहले पीएम मोदी दो दिवसीय यात्रा पर इथियोपिया में मौजूद थे। वहां उन्हें सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया। वहीं, प्रधानमंत्री के इथियोपिया दौरे को लेकर वहां पर मौजूद भारत के राजदूत अनिल कुमार राय ने आईएएनएस से बातचीत की।

सुरक्षा चिंताओं को लेकर ढाका में भारत का वीजा ऑफिस बंद, एमईए ने बांग्लादेशी हाई कमिश्नर को किया तलब

IANS | December 17, 2025 6:01 PM

नई दिल्ली, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को भारत में बांग्लादेश के हाई कमिश्नर रियाज हमीदुल्लाह को तलब किया। विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश में बिगड़ते सुरक्षा माहौल पर गहरी चिंता जताई।

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-अफ्रीका संबंधों को मिला बढ़ावा, मजबूत हुई साझेदारी

IANS | December 17, 2025 3:39 PM

नई दिल्ली, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पिछले 11 सालों के कार्यकाल में भारत-अफ्रीका संबंधों को एक मजबूत रणनीतिक साझेदारी तक पहुंचाया है। भारत और अफ्रीका के बीच सदियों से आपसी सहयोग का ये संबंध चलता आ रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में इस साझेदारी को और मजबूती मिली।

इथियोपिया में गूंजा 'वंदे मातरम,' पीएम मोदी ने कहा- यह भावुक करने वाला पल है

IANS | December 17, 2025 1:22 PM

अदीस अबाबा, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय इथियोपियाई दौरे का दूसरा दिन है। इथियोपिया में पीएम मोदी का भव्य तरीके से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें इथियोपिया के सर्वोच्च सम्मान से भी नवाजा गया।

इथियोपिया में गूंजा ‘धरती सुनहरी अंबर नीला’, पीएम मोदी ने भारतीयों से की मुलाकात

IANS | December 16, 2025 8:37 PM

अदीस अबाबा, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने उनका जोरदार और उत्साहपूर्ण स्वागत किया। होटल पहुंचने पर बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों ने तिरंगे लहराते हुए ‘मोदी मोदी’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।

प्रधानमंत्री मोदी अदीस अबाबा पहुंचे, एयरपोर्ट पर इथियोपिया के पीएम ने किया स्वागत

IANS | December 16, 2025 7:07 PM

अदीस अबाबा, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को जॉर्डन के बाद इथियोपिया पहुंचे, जहां उन्होंने अपने तीन देशों के दौरे के दूसरे चरण की शुरुआत की। यह उनकी इथियोपिया की पहली राजकीय यात्रा है। एक विशेष सम्मान के तहत इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने एयरपोर्ट पर स्वयं प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।