नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (आईएफएस-I अनुभाग) (एमओईएफसीसी) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, एमओईएफसीसी ने केंद्रीय स्टाफिंग योजना के अंतर्गत, भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के अधिकारियों को विभिन्न स्तरों के 81 पदों पर कार्यकाल-आधारित प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।
स्तर के आधार पर एमओईएफसीसी की ओर से जारी 81 रिक्तियों में एडीजीएफ स्तर के 2 (नई दिल्ली), डीडीजीएफ स्तर के 3 (नागपुर में 1, रांची में 1, शिलांग में 1), एआईजीएफ स्तर के 7 (बैंगलोर में 1, गुवाहाटी में 1, कोलकाता में 1, नागपुर में 2, नई दिल्ली में 1, शिमला में 1), डीआईजीएफ स्तर के 34 (बैंगलोर में 1, भोपाल में 1, भुवनेश्वर में 1, बर्नीहाट में 1, चंडीगढ़ में 3, देहरादून में 10, कोलकाता में 1, लखनऊ में 1, नागपुर में 3, नई दिल्ली में 8, रांची में 2, शिलांग में 1, शिमला में 1) और एआईजीएफ स्तर के 35 (बैंगलोर में 1, भुवनेश्वर में 1, बर्नीहाट में 4, कोयंबटूर में 2, देहरादून में 9, गुवाहाटी में 1, कोलकाता में 2, कुर्सियोंग में 3, मुंबई में 1 और नई दिल्ली में 11 पद शामिल हैं।
इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 13 अक्टूबर से जारी है और आवेदन की अंतिम तिथि 1 दिसंबर तक तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय समय सीमा के अंदर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है।
आवेदकों के पास एआईजीएफ (राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण - एनटीसीए) पदों के लिए नियमित आधार पर समान पद पर कार्यरत होना या 10,000-15,200 रुपए (संशोधन-पूर्व) के वेतनमान या इसके समकक्ष पद पर कार्यरत होना चाहिए, जिसमें उस ग्रेड में पांच साल की नियमित सेवा पूरी हो चुकी हो; और वन्यजीव प्रबंधन में कम से कम पांच वर्ष का फील्ड अनुभव होना चाहिए।
डीआईजीएफ (एनटीसीए) पदों के लिए नियमित आधार पर समान पद पर कार्यरत होना; या 12,000-18,000 रुपए (संशोधन-पूर्व) के वेतनमान या इसके समकक्ष पद पर कार्यरत होना, जिसमें उस ग्रेड में छह साल की नियमित सेवा पूरी हो चुकी हो; और टाइगर रिजर्व या संरक्षित क्षेत्र में कम से कम पांच साल का अनुभव होना चाहिए।
आईजीएफ (एनटीसीए) पदों के लिए नियमित आधार पर समान पद पर कार्यरत होना; या अधिकारी ने आईएफएस (भारतीय वन सेवा) में अपने आवंटन वर्ष के अनुसार, कम से कम 19 वर्ष की सेवा पूरी कर ली हो और वन्यजीव संरक्षण में कम से कम 8 वर्ष का अनुभव होना, जिसमें से पांच साल का अनुभव टाइगर रिजर्व या मंत्रालय के अंतर्गत 'नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी' (एनटीसीए)/'प्रोजेक्ट टाइगर डिवीजन' में होना चाहिए।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एमओईएफसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां संबंधित रिक्तियों के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को स्कैन कर एक ही पीडीएफ फाइल में अधिसूचना में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले मेल कर दें।
अभ्यर्थियों को भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए एमओईएफसीसी की वेबसाइट को चेक करने की सलाह दी जाती है।
--आईएएनएस
डीके/पीएम