जकार्ता में पीएम मोदी का भव्य तरीके से हुआ औपचारिक स्वागत, राष्ट्रपति सुबियांतो के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक

IANS | July 7, 2026 9:48 AM

जकार्ता, 7 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दौरे के पहले चरण में जकार्ता पहुंच चुके हैं। जकार्ता में पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। आज वह इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। पीएम मोदी के औपचारिक स्वागत में सेरेमोनियल रिसेप्शन का आयोजन किया गया। आज दोनों देशों के बीच कई एमओयू और द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

जकार्ता में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता दिल

IANS | July 6, 2026 8:03 PM

जकार्ता, 6 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोमवार को इंडोनेशिया के जकार्ता में भारतीय समुदाय के लोगों ने बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया। होटल में भारतीय समुदाय के लोग 'मोदी मोदी' के नारे लगाते हुए उत्साह से प्रधानमंत्री का स्वागत करने पहुंचे। पीएम मोदी ने भी लोगों से मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया।

पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे से रणनीतिक व आर्थिक संबंधों को मिलेगा नया आयाम

IANS | July 6, 2026 2:22 PM

नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा पर निकले हैं। इंडोनेशिया के बाद प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान भारत दोनों देशों के बीच अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने पर जोर देगा। प्रधानमंत्री मोदी के इन दौरों के कई मायने हैं। ऑस्ट्रेलिया में महासागर और हिंद-प्रशांत विजन एक अहम मुद्दा रहेगा। वहीं, न्यूजीलैंड में मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए), व्यापार और निवेश पर अहम फोकस है।

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर हुए रवाना, बोले- यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है

IANS | July 6, 2026 10:27 AM

नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे के लिए नई दिल्ली से रवाना हो गए हैं। तीन देशों की यात्रा के लिए रवाना होने से पहल पीएम मोदी ने कहा कि इसका मकसद इन कीमती विकास साझेदारों के साथ आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना और यह सुनिश्चित करना होगा कि आने वाले समय में हमारे देश के युवाओं को और मौके मिलें।

इंडोनेशिया: 'गणेशा एक संस्कृति' को पीएम मोदी का इंतजार, शेफ ने पिछली बार परोसे थे भारतीय पकवान

IANS | July 5, 2026 4:10 PM

जकार्ता, 5 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और इंडोनेशिया के संबंध लगभग दो सहस्राब्दियों पुराने बताए जाते हैं, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चौथी इंडोनेशिया यात्रा भी इन्हीं गहरे रिश्तों की अहमियत को दर्शाती है। दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव इतना मजबूत रहा है कि भारत की कला, परंपरा और खान-पान ने इंडोनेशिया में भी अपनी खास जगह बना ली है।

पीएम मोदी ने दी भारत-सेशेल्स साझेदारी को नई दिशा, 19 अहम बिंदुओं पर बनी सहमति

IANS | June 29, 2026 1:11 PM

विक्टोरिया, 29 जून (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन दिवसीय सेशेल्स दौरा सम्पन्न हो गया है और वह स्वदेश के लिए रवाना हो चुके हैं। पीएम मोदी के इस दौरे पर भारत और सेशेल्स के बीच 19 मुद्दे फोकस में रहे। इनमें सेशेल्स में यूपीआई आधारित डिजिटल भुगतान प्रणाली लागू करने, जन औषधि योजना पर सहयोग, जलवायु परिवर्तन से निपटने, ग्रीन हाइड्रोजन, ऊर्जा, ब्लू इकोनॉमी तथा अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी।

पीएम मोदी के सेशेल्स दौरे को लेकर लोगों में उत्साह, आजादी की 50वीं सालगिरह पर मुख्य अतिथि होंगे प्रधानमंत्री

IANS | June 26, 2026 1:19 PM

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 से 29 जून 2026 तक सेशेल्स की राजकीय यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान वह सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर वहां के लोगों में उत्साह का माहौल है। भारतीय समुदाय के सदस्यों ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में प्रधानमंत्री के आगमन पर खुशी जताई।

ईरान संघर्ष के दौरान भारत बना अमेरिका का अहम साझेदार, समझौते के बाद क्या पुराने तेवर में लौटेंगे ट्रंप?

IANS | June 21, 2026 4:17 PM

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की दूसरी बार वापसी के बाद वैश्विक भू-राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में ना केवल वर्ल्ड ऑर्डर में तेजी से बदलाव आ रहा है, बल्कि अमेरिका की कूटनीति में भी परिवर्तन नजर आ रहा है। ट्रंप ने सत्ता संभालते ही अन्य देशों पर टैरिफ बम फोड़ा, जिसने विश्व स्तर पर काफी हलचल पैदा कर दी। राष्ट्रपति ट्रंप दुनिया के तमाम देशों को अमेरिका के साथ व्यापार करने के लिए अपनी शर्तें मानने पर मजबूर कर रहे थे। हालांकि, भारत ने ट्रंप के दबाव के आगे झुकने से साफ इनकार कर दिया।

ईरान-अमेरिका संघर्ष : पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने साधे अपने आर्थिक और रणनीतिक हित

IANS | June 20, 2026 5:48 PM

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान में लगभग सौ से ज्यादा दिनों तक चले युद्ध के बाद समझौता हो गया। भले ही दोनों देशों ने हमले रोक दिए और होर्मुज फिर से ऑपरेशनल हो चुका है, लेकिन 28 फरवरी से लेकर 18 जून तक दुनिया के तमाम देशों को भी इसके प्रभाव का सामना करना पड़ा। इस दौरान भारत ने देश को नुकसान से बचाने और अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए बड़े रणनीतिक कदम उठाए हैं।

पीएम मोदी ने स्लोवाकिया के नेताओं को तोहफे में थेवा मोटिफ, कफलिंक समेत अन्य पारंपरिक चीजें भेंट की

IANS | June 19, 2026 4:38 PM

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में फ्रांस और स्लोवाकिया का दौरा पूरा किया। पीएम मोदी ने फ्रांस में जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री दो दिवसीय दौरे पर पहली बार बतौर पीएम स्लोवाकिया पहुंचे। स्लोवाकिया की आजादी के बाद पीएम मोदी इस देश का दौरा करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। स्लोवाकिया में पीएम मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया। स्लोवाकिया में पीएम मोदी ने खास तोहफे भी भेंट किए।