नीदरलैंड में पीएम मोदी: प्रवासी भारतीयों से बोले 'आपकी कहानी आस्था और संघर्षों के बीच प्रगति की कहानी'

IANS | May 16, 2026 2:26 PM

हेग, 16 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीदरलैंड की यात्रा पर हैं। उन्होंने 'द हेग' में भारतीय समुदाय की ओर से अपने सम्मान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनकी देन का उल्लेख किया।

सीएम हिमंता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए अमेरिकी राजदूत गोर, बोले- यह मेरे लिए सम्मान की बात है

IANS | May 12, 2026 2:04 PM

दिसपुर, 12 मई (आईएएनएस)। हिमंता बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के तौर पर दूसरी बार शपथ ली है। इस मौके पर देश की बड़ी राजनीतिक हस्तियां शामिल हुई। वहीं भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियों गोर भी सीएम हिमंता के शपथ ग्रहण समारोह में आए।

शेख हसीना ने सुवेंदु अधिकारी को दी बधाई, बोलीं-भारत-बांग्लादेश की दोस्ती में पश्चिम बंगाल की खास जगह है

IANS | May 9, 2026 5:09 PM

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल चुनाव में शनिवार को भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने बतौर मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण किया। इस मौके पर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश अवामी लीग की अध्यक्ष शेख हसीना ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश और भारत के बीच सच्ची दोस्ती के इतिहास में पश्चिम बंगाल की एक खास जगह है।

जमैका की विदेश मंत्री से मिले एस जयशंकर, शिक्षा, स्वास्थ्य और खेती समेत अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा

IANS | May 5, 2026 8:50 AM

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने जमैका के दौरे पर अपने समकक्ष कामिना जे स्मिथ से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य और खेती समेत अन्य कई मुद्दों पर बातचीत हुई।

एयर इंडिया और इंडिगो जल्द शुरू करेंगी कतर के लिए उड़ानें: विदेश मंत्रालय

IANS | April 27, 2026 8:27 PM

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। खाड़ी क्षेत्र में उड़ानों की स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। इसी के चलते एयर इंडिया और इंडिगो भी जल्द ही कतर से भारत के लिए अपनी फ्लाइट सेवाएं फिर शुरू करने की योजना बना रही हैं। यह जानकारी विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोमवार को दी।

भारत में रूसी दूतावास ने चलाया सफाई अभियान, राजदूत डेनिस बोले- युवाओं की सक्रियता सबसे जरूरी

IANS | April 26, 2026 2:36 PM

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत में रूस के दूतावास ने अखिल राष्ट्रीय पर्यावरण परियोजना (ऑल-रशियन नेशनल एनवायर्नमेंटल प्रोजेक्ट) “वी स्टैंड फॉर क्लीननेस” के हिस्से के तौर पर एक सफाई अभियान चलाया। रूसी दूतावास की तरफ से चलाया गया यह कार्यक्रम भारत के 'स्वच्छ भारत' अभियान को समर्पित है।

इटली में इंडियन एंबेसी ने भारतीय नागरिक के साथ दुर्व्यवहार वाले वीडियो को बताया झूठा और मनगढ़ंत

IANS | April 22, 2026 9:46 PM

रोम, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। इटली में रहने वाले एक भारतीय नागरिक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने भारतीय दूतावास के अधिकारियों पर परेशान करने का आरोप लगाया। हालांकि, इटली में भारतीय दूतावास ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया और इसे झूठा और मनगढ़ंत बताया।

विदेश मंत्री जयशंकर ने यूएई के राष्ट्रपति से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर

IANS | April 12, 2026 5:02 PM

अबू धाबी, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर दो दिवसीय दौरे पर संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे हैं। उन्होंने रविवार को अबू धाबी में यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं।

मध्य पूर्व तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात से 90 से अधिक उड़ानों के भारत आने की उम्मीद

IANS | March 23, 2026 9:12 PM

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत के लिए करीब 95 उड़ानें आने की उम्मीद है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस क्षेत्र से सीमित संख्या में विशेष (नॉन-शेड्यूल) उड़ानें भी जारी हैं, जबकि सऊदी अरब और ओमान से भी भारत के लिए फ्लाइट्स नियमित रूप से चल रही हैं।

फैक्ट चेक: इजरायल-अफगानिस्तान दावे वाला विदेश मंत्री एस. जयशंकर का वीडियो भ्रामक, पीआईबी ने किया खंडन

IANS | March 10, 2026 7:35 PM

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी हमले इस वक्त पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। तमाम देश मिडिल ईस्ट में फंसे अपने नागरिकों को निकालने की कोशिश में लगे हुए हैं। इस बीच कई तरह के फर्जी वीडियो और खबरें भी सामने आ रही हैं। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने बीते दिन राज्यसभा में अपने संबोधन के दौरान मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। विदेश मंत्री का एक डीपफेक वीडियो सामने आया, जिसे पीआईबी ने फैक्ट चेक किया है।