फैक्ट चेक: इजरायल-अफगानिस्तान दावे वाला विदेश मंत्री एस. जयशंकर का वीडियो भ्रामक, पीआईबी ने किया खंडन

IANS | March 10, 2026 7:35 PM

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी हमले इस वक्त पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। तमाम देश मिडिल ईस्ट में फंसे अपने नागरिकों को निकालने की कोशिश में लगे हुए हैं। इस बीच कई तरह के फर्जी वीडियो और खबरें भी सामने आ रही हैं। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने बीते दिन राज्यसभा में अपने संबोधन के दौरान मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। विदेश मंत्री का एक डीपफेक वीडियो सामने आया, जिसे पीआईबी ने फैक्ट चेक किया है।

टोरंटो बेस्ड सीनियर जर्नलिस्ट गुरमुख सिंह की पुस्तक 'ग्रेट इंडो-कैनेडियंस' का हुआ विमोचन

IANS | March 9, 2026 6:19 PM

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रत्यूष कांत ने सोमवार को कहा कि अनिवासी भारतीय (एनआरआई) भारतीय संस्कृति के सच्चे राजदूत हैं, जिनकी '2047 तक विकसित भारत' के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका है।

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय एयरलाइंस 50 विमानों के संचालन की बना रही योजना

IANS | March 9, 2026 12:22 PM

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच हमले का दौर आज भी जारी है। मिडिल ईस्ट में जारी भीषण तनाव के बीच भारत का नागरिक उड्डयन मंत्रालय पश्चिम एशिया में बदलते हालात पर करीब से नजर रख रहा है। तनाव की वजह से भारत और पश्चिम एशिया इलाके के बीच हवाई यात्रा पर भी असर पड़ रहा है।

पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में ईरान के हमले जारी, अब तक 52,000 भारतीय वापस लौटे

IANS | March 8, 2026 12:30 PM

नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में लगातार तनाव के बीच ईरान की ओर से हमले जारी हैं। वहीं, अमेरिका व इजरायल की तरफ से भी ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इन सबके बीच भारत के विदेश मंत्रालय ने पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर अपडेट जारी किया है।

भारत-फिनलैंड की रणनीतिक साझेदारी को डिजिटलीकरण और स्थिरता का रूप दे रहे : पीएम मोदी

IANS | March 5, 2026 1:53 PM

नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के साथ द्विपक्षीय बातचीत की और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। दोनों देशों के बीच कई एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इसके बाद पीएम मोदी ने भारत और फिनलैंड की साझेदारी की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि यह भारत और फिनलैंड के बीच व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग को और प्रबल करेगा।

खाड़ी हवाई क्षेत्र में पाबंदियों के कारण दुबई और अबू धाबी से भारत आने वाले यात्रियों का रास्ता बदला गया

IANS | March 3, 2026 6:51 PM

मुंबई, 3 मार्च (आईएएनएस)। मिडिल ईस्ट में रुकावटों के बीच जैसे-जैसे फ्लाइट ऑपरेशन धीरे-धीरे फिर से शुरू हो रहे हैं, भारत लौट रहे यात्रियों ने मुश्किल यात्राओं और तनाव भरे पलों के बारे में बताया, हालांकि उन्होंने दुबई और अबू धाबी जैसे शहरों में हालात को काफी हद तक सामान्य बताया।

अमेरिकी दूतावास ने जॉर्डन और यरुशलम की यात्रा न करने की दी सलाह

IANS | March 3, 2026 4:45 PM

नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिका दूतावास ने जॉर्डन और यरुशलम के लिए एडवाइजरी जारी की है। अमेरिका ने स्थानीय खबरों पर नजर रखने और इन दोनों देशों की यात्रा करने से पहले विचार करने को कहा है।

दुबई में भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, गैर-जरूरी यात्रा न करने की दी सलाह

IANS | March 3, 2026 4:16 PM

नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। दुबई में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। भारतीय दूतावास ने वहां रहने वाले भारतीय लोगों को गैर जरूरी यात्रा करने से बचने की सलाह दी है।

भारत-इजरायल के बीच मुक्त व्यापार समझौते को भी दिया जा रहा बढ़ावा : इजरायल के महावाणिज्य दूत

IANS | February 27, 2026 7:56 PM

नई दिल्ली, 27 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय इजरायल दौरा अब खत्म हो चुका है। इजरायल के महावाणिज्य दूत यानिव रेवाच ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत की और दोनों देशों के बीच संबंध ज्यादा मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत और इजरायल के बीच लंबे समय से संबंध मजबूत रहे हैं। दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते को बढ़ावा देने की कोशिश भी की जा रही है।

दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता पीएम मोदी का दिल, 'आई लव माई इंडिया' बना भारत-इजरायल संबंधों का प्रतीक

IANS | February 26, 2026 1:56 PM

यरूशलम, 26 फरवरी (आईएएनएस)। दो दिवसीय राजकीय दौरे पर इजरायल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वहां के प्रवासी भारतीयों ने भी हृदय की गहराइयों से स्वागत किया। पीएम के सम्मान में रंगारंग आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उन क्षणों को साझा करते हुए इसे दोनों देशों के अटूट रिश्ते की खूबसूरती करार दिया।