पीएम मोदी के मुरीद हुए आईएनए के पूर्व सैनिक, नेताजी की विरासत को याद किया (आईएएनएस इंटरव्यू)
कुआलालंपुर, 9 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया दौरे पर आजाद हिंद फौज के एक पुराने सैनिक जयराज राजा राव से मुलाकात की। आईएनए के सैनिक जयराज ने सोमवार को कुआलालंपुर में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी मुलाकात को याद किया और कई सेक्टर में भारत की स्थिति को ऊंचा करने के लिए उनकी तारीफ की।