'मन की बात' में पीएम मोदी ने किया ‘फगवा चौताल’ का जिक्र, गिरमिटिया मजदूरों को बताया 'संरक्षक'

IANS | March 30, 2025 1:52 PM

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 120वें एपिसोड में लोकगीत ‘फगवा चौताल’ का जिक्र किया। उन्होंने न केवल सूरीनाम के ‘चौताल’ का ऑडियो सुनाया बल्कि बताया कि दुनिया भर में भारतीय संस्कृति अपने पांव पसार रही है। पीएम मोदी ने गिरमिटिया मजदूरों को संस्कृति का 'संरक्षक' भी बताया।

कौन हैं हनुमानकाइंड, जिनका पीएम मोदी ने 'मन की बात' में किया जिक्र, क्या है उनके गाने ‘रन इट अप’ में खास?

IANS | March 30, 2025 12:37 PM

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 120वें एपिसोड में रैपर हनुमानकाइंड के गाने ‘रन इट अप’ का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि ये नाम अब किसी पहचान का मोहताज नहीं है और दुनिया भर में लोग इनके फैन है। आइए विस्तार से जानते हैं कौन हैं हनुमानकाइंड और क्या है ‘रन इट अप’ में खास।

वैष्णो देवी की अटका आरती होती है खास, कैसे करें बुकिंग? जानिए पूरी प्रक्रिया

IANS | March 30, 2025 8:20 AM

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। आज से चैत्र नवरात्रि शुरू हो गई है और माता वैष्णो देवी मंदिर सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है। यहां हर साल लाखों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आते हैं। यहां होने वाली अटका आरती एक बेहद खास अनुष्ठान है, जिसे देखने और उसमें शामिल होने की इच्छा हर भक्त की होती है, लेकिन अटका आरती में शामिल होने के लिए पहले से ऑनलाइन बुकिंग कराना आवश्यक है।

सरस्वती सम्मान 2024 : महामहोपाध्याय साधु भद्रेशदास को कृति 'स्वामिनारायण सिद्धांत सुधा' के लिए प्रदान किया जाएगा

IANS | March 27, 2025 9:27 AM

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। केके बिरला फाउंडेशन द्वारा स्थापित प्रतिष्ठित सरस्वती सम्मान, प्रख्यात संस्कृत विद्वान महामहोपाध्याय साधु भद्रेशदास को उनकी महत्वपूर्ण साहित्यिक कृति 'स्वामिनारायण सिद्धांत सुधा' के लिए प्रदान किया जाएगा। माननीय न्यायमूर्ति अर्जन कुमार सीकरी (सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सरस्वती सम्मान की 'चयन परिषद्' की बैठक में इसका निर्णय किया गया।

'भारत की शादी' में पीएम मोदी ने दिया आशीर्वाद, गदगद हुए नम्रता-सूर्या

IANS | March 25, 2025 10:34 PM

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। बिहार की बेटी नम्रता और आंध्र प्रदेश के बेटे सूर्या अपनी शादी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद पाकर फूले नहीं समा रहे हैं। यह शादी केवल दो परिवारों के मिलन की नहीं, बल्कि भारत की विविधता और एकता का प्रतीक बन गई। जहां एक ओर यह शादी दो राज्यों और संस्कृतियों के मिलन का प्रतीक बनी, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद ने इस अवसर को और भी खास बना दिया।

'साहित्य अकादमी' ने विश्वविख्यात संत स्वामी महाराज के जीवन पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन

IANS | March 23, 2025 9:52 PM

अहमदाबाद, 23 मार्च (आईएएनएस)। भारत की राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था 'साहित्य अकादमी' ने रव‍िवार को विश्वविख्यात संत पूज्य स्वामी महाराज के जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया

'सिल्क सिटी' के तौर पर है भागलपुर की पहचान, विदेशों में भी बढ़ रही डिमांड

IANS | March 22, 2025 2:37 PM

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। भारत के हस्तशिल्प ने सदियों से अपनी रचनात्मकता, सौंदर्य और उत्कृष्ट शिल्प कौशल से दुनिया को आकर्षित किया है। भारत के हस्तशिल्प उद्योग समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को समेटे हुए हैं। पारंपरिक कला, वास्तुकला, अनगिनत कलाकृतियां बिहार को सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य बनाती हैं। इन्हीं में से एक है सिल्क। हाथ से बुना और बड़ी मेहनत से गढ़े गए इस कपड़े की डिमांड सात समंदर पार तक है। भागलपुरी सिल्क से जुड़े कारीगर ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात की तो महीन कपड़े की बारीकी समझाई।

काशी का महिषासुर मर्दिनी मंदिर : दिन में तीन बार बदलता है ‘स्वप्नेश्वरी’ का रूप

IANS | March 22, 2025 2:36 PM

वाराणसी, 22 मार्च (आईएएनएस)। ‘जय जय हे महिषासुरमर्दिनि रम्यकपर्दिनि शैलसुते...।' मां दुर्गा की आराधना का पर्व चैत्र नवरात्रि शुरू होने वाला है। देश के साथ ही दुनिया भर में माता के कई प्राचीन मंदिर हैं। इन्हीं में से एक है भगवान शिव की नगरी काशी के भद्र वन (भदैनी) में स्थित मां महिषासुर मर्दिनी का मंदिर। महिषासुर का नाश कर भक्तों की रक्षा करने वाली माता की पूजा यहां ‘स्वप्नेश्वरी’ के नाम से की जाती है।

प्रयागराज: शीतला अष्टमी पर मां कल्याणी देवी मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिक मेला, महिला श्रद्धालुओं की लंबी कतार

IANS | March 22, 2025 11:24 AM

प्रयागराज, 22 मार्च (आईएएनएस)। हर साल चैत्र माह में मनाया जाने वाला शीतला अष्टमी का पावन पर्व इस बार भी श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जा रहा है। इसे बसौड़ा नाम से भी जाना जाता है, और इस दिन मां शीतला को बासी भोजन का भोग अर्पित किया जाता है। इस अवसर पर प्रयागराज के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कल्याणी देवी मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिक मेला शुरू हुआ है।

बिहार दिवस: 113 वर्षों का ऐतिहासिक महत्व और सांस्कृतिक धरोहर

IANS | March 22, 2025 9:57 AM

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। बुद्ध की धरती बिहार आज 113 साल की हो गई है। आज ही के दिन 1912 में बंगाल प्रेसीडेन्सी से अलग होकर बिहार एक अस्तित्व में आया था। बिहार दिवस न केवल राज्य के ऐतिहासिक महत्व को दर्शाता है, बल्कि यह बिहार की सांस्कृतिक, सामाजिक और राजनीतिक यात्रा का भी प्रतीक है।