श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा में गीताप्रेस से भेजे जाएंगे पुस्तक-गुच्छ

IANS | December 29, 2023 1:59 PM

गोरखपुर, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित होने वाले प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री व संघ प्रमुख समेत अन्य विशिष्टअतिथियों को गीताप्रेस के 'अयोध्या दर्शन' का प्रसाद मिलेगा। लागत से भी कम मूल्य में धार्मिक पुस्तकें उपलब्ध कराने वाले गीताप्रेस ने पुस्तक माध्यम से श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या का समग्र दर्शन कराने की पहल की है।

काशी तमिल संगमम् में तमिलनाडु के राज्यपाल व केंद्रीय शिक्षा मंत्री

IANS | December 26, 2023 11:38 AM

नई दिल्ली, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने वाराणसी के अस्सी घाट का दौरा किया। राज्यपाल व केंद्रीय मंत्री का यह दौरा संगमम् काशी तमिल के अंतर्गत है।

आईएएनएस के एमडी और एडिटर-इन-चीफ संदीप बामजेई कलिंगा लिटरेरी फेस्टिवल में 'नेशनल लिविंग लीजेंड अवार्ड' से होंगे सम्मानित

IANS | December 15, 2023 9:17 PM

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। इंडो एशियन न्यूज सर्विस (आईएएनएस) के प्रबंध निदेशक और एडिटर-इन-चीफ संदीप बामजेई को 9 फरवरी को 10वें कलिंगा लिटरेरी फेस्टिवल (केएलएफ) के उद्घाटन के मौके पर 'नेशनल लिविंग लीजेंड अवार्ड' से सम्मानित किया जाएगा।

इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल 55 नयी धरोहरें

IANS | December 10, 2023 4:26 PM

बीजिंग, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा के लिए यूनेस्को अंतर सरकारी समिति का 18वां नियमित सत्र 9 दिसंबर को उत्तरी बोत्सवाना के शहर कसाने में संपन्न हुआ। इस नियमित सत्र में 72 देशों सें जुड़ी 55 विरासतों को संयुक्त राष्ट्र अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल करने का निर्णय लिया गया।

भगवान राम के किरदार को निभाना बड़ी जिम्मेदारी: सुजय रेउ

IANS | December 4, 2023 12:00 PM

मुंबई, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। एक्टर सुजय रेउ, जो अपकमिंग शो 'श्रीमद रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाने के लिए तैयार हैं, ने कहा कि ऐसे अत्यधिक पूजे जाने वाले भगवान का किरदार निभाना सिर्फ एक भूमिका नहीं है, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है।

मनोज मुंतशिर ने 'आदिपुरुष' की असफलता के लिए सार्वजनिक रूप से मांगी माफी

IANS | December 3, 2023 1:59 PM

लखनऊ, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। अपने बयानों से 'आदिपुरुष' पर विवाद खड़ा करने के लगभग छह महीने बाद गीतकार-लेखक मनोज मुंतशिर ने फिल्म के लिए लिखे अपने डायलॉग्स के लिए माफी मांगी है।

दिल्ली आर्ट वीक 1-10 दिसंबर तक

IANS | December 1, 2023 12:17 PM

नई दिल्ली, 1 दिसंबर (आईएएनएसलाइफ)। दिल्ली आर्ट वीक (डीएडब्ल्यू) का तीसरा संस्करण 1 से 10 दिसंबर तक राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित किया जाएगा।

रामलला प्राण प्रतिष्ठा : 14 से अधिक देशों के कलाकार श्रीरामलीला मंचन से करेंगे अभिनंदन

IANS | November 30, 2023 9:43 AM

अयोध्या, 30 नवंबर (आईएएनएस)। रामनगरी अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां लगभग पूरी हैं। वैसे तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेशी मेहमानों के आने से यह अयोजन भव्य होगा ही, लेकिन अब इसे और खास बनाने की कोशिश शुरू है। भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को और खास बनाने के लिए विदेशी धरती पर जन्मे और उसी संस्कृति में पले-बढ़े 14 से अधिक देशों के कलाकार श्रीरामलीला का मंचन कर भारतीय संस्कृति को पुष्ट करेंगे। 17 से 22 जनवरी 2024 के बीच होने वाले इस मंचन से श्रीरामलला का अभिनन्दन भी होगा। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर श्रीरामलीला मंचन का आयोजन होगा।

बिहार में नारायणी नदी के छठ घाट पर दिखा विशाल मगरमच्छ, लोगों से सावधान रहने की अपील

IANS | November 17, 2023 11:18 AM

गोपालगंज , 17 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में चहुंओर लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर तैयारी चल रही है वहीं गोपालगंज में गंडक (नारायणी) नदी के डुमरिया छठ घाट पर विशाल मगरमच्छ दिखाई देने के बाद लोग सकते में आ गए। स्थानीय लोगों का दावा है कि कई मगरमच्छ अटखेलियां करते देखे गए। कई लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बंदी छोड़ दिवस, दिवाली के अवसर पर स्वर्ण मंदिर में भारी भीड़

IANS | November 12, 2023 1:35 PM

चंडीगढ़, 12 नवंबर (आईएएनएस)। स्वर्ण मंदिर परिसर को रविवार को बंदी छोड़ दिवस और दिवाली के अवसर पर रोशन किया गया। यहां सिखों का सबसे पवित्र तीर्थस्थल हरमंदर साहिब स्थित है।