रेलवे में नौकरी दिलाने का वादा कर 300 उम्मीदवारों से 21 करोड़ रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
मुंबई, 6 फरवरी (आईएएनएस)। रेलवे में नौकरी दिलाने का वादा कर 300 से अधिक लोगों से करीब 21 करोड़ रुपये ठगने वाले एक व्यक्ति को पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) सतर्कता विभाग ने गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।