छेड़खानी को लेकर हुए विवाद के बाद एक परिवार की दो महिलाओं की तलवार से काटकर हत्या, दो अन्य जख्मी
जमशेदपुर, 31 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के रघुनाथडीह गांव में एक परिवार की दो महिलाओं की तलवार से काटकर हत्या कर दी गई। परिवार के अन्य सदस्यों पर भी तलवार से हमला किया गया। दो लोग बुरी तरह जख्मी हैं, जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।