कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की पत्नी आज ईडी के सामने होंगी पेश
लखनऊ, 15 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद को उनके नेतृत्व वाले ट्रस्ट द्वारा कृत्रिम अंगों और उपकरणों के वितरण में सरकारी धन के कथित दुरुपयोग से जुड़ी मनी-लॉन्ड्रिंग जांच में पूछताछ के लिए गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होना है।