यूसीसी बनेगा मुस्लिम बहनों की ढाल, 'हलाला' जैसी घिनौनी हरकतों पर चलेगा चाबुक: मंत्री खजान दास

IANS | May 16, 2026 8:37 PM

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू होने के बाद राज्य में 'हलाला' का पहला मामला सामने आया है। हरिद्वार के बंदरजुड़ की रहने वाली एक महिला ने हलाला के आरोप लगाए हैं, जिसके बाद मामला तूल पकड़ लिया। वहीं, राज्य के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है।

अंकिता भार्गव के परिजन के साथ ठगी की कोशिश, अभिनेत्री ने स्कैम को लेकर किया आगाह

IANS | May 15, 2026 3:30 PM

मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री अंकिता भार्गव ने अपने माता-पिता के साथ हुई एक बेहद चिंताजनक स्कैम की कोशिश के बारे में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों को जानकारी दी है। उन्होंने पोस्ट के जरिए लोगों को आगाह करते हुए लोगों खासकर बुजुर्गों को सतर्क रहने की अपील की है।

जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा से 16.24 करोड़ की ठगी, बीएमसी अधिकारी समेत 6 पर केस, एक गिरफ्तार

IANS | May 14, 2026 11:45 PM

मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। अभिनेता जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा जाफरी से 16.24 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने कारोबारी निशित पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में बीएमसी के सहायक आयुक्त महेश पाटिल समेत कुल छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

मध्य प्रदेश: मंदसौर में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, गुप्त मेफेड्रोन लैब का भंडाफोड़

IANS | May 9, 2026 5:12 PM

मंदसौर, 9 मई (आईएएनएस)। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) राजस्थान ने मंदसौर जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गुप्त मेफेड्रोन लैब का भंडाफोड़ किया है। सीबीएन अधिकारियों ने 8 मई 2026 को तहसील दलौदा के लसूड़िया इलाका गांव के बाहरी क्षेत्र में संचालित अवैध सिंथेटिक ड्रग्स निर्माण इकाई पर छापा मारकर भारी मात्रा में मादक पदार्थ और केमिकल जब्त किए।

हरियाणा के वांछित अपराधी को पुर्तगाल से प्रत्यर्पित किया गया

IANS | May 9, 2026 3:47 PM

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। सीबीआई ने विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के समन्वय से रेडकार्नर नोटिस जारी वांछित अपराधी अभय राणा का पुर्तगाल से शनिवार को भारत प्रत्यर्पित किया। आरोपी को इंटरपोल की मदद से भारत लाया गया।

मध्य प्रदेश : ससुराल में प्रताड़ना से तंग महिला ने की आत्महत्या, लोगों ने बेटे को बचाया

IANS | May 8, 2026 8:04 PM

भोपाल, 8 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां ससुराल में प्रताड़ना से परेशान एक महिला ने फांसी लगाकर जीवनलीला खत्म कर ली। इस घटना में महिला के बेटे की जान बाल-बाल बची है।

सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद, मालिक की नहीं हुई पहचान

IANS | May 7, 2026 5:48 PM

कोलकाता, 7 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच कर रही विशेष जांच टीम ने उस मोटरसाइकिल को गुरुवार दोपहर को बरामद कर लिया, जिसका इस्तेमाल इस जघन्य हत्याकांड में किया गया था। हालांकि, जांच अधिकारी हत्या में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और चार-पहिया वाहन के मालिकों की असली पहचान को लेकर अभी भी असमंजस में हैं।

चंद्रनाथ की मां ने कहा, भवानीपुर में ममता बनर्जी की हार में भूमिका निभाने के कारण की गई मेरे बेटे की हत्या

IANS | May 7, 2026 1:08 PM

कोलकाता, 7 मई (आईएएनएस)। कई वर्षों तक सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक रहे चंद्रनाथ रथ की मां हासी रानी रथ ने गुरुवार को दावा किया कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में दक्षिण कोलकाता की भवानीपुर विधानसभा सीट पर तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ सुवेंदु की जीत में उनके बेटे के महत्वपूर्ण योगदान का उसे खामियाजा भुगतना पड़ा।

इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत, एफआईआर की मांग वाली याचिका खारिज

IANS | May 1, 2026 2:21 PM

प्रयागराज, 1 मई (आईएएनएस)। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को राहत देते हुए उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उनके ‘इंडियन स्टेट से लड़ाई’ संबंधी बयान पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की गई थी।

ट्रंप समेत चार अमेरिकी राष्ट्रपति जो जानलेवा हमलों में बाल-बाल बचे

IANS | April 26, 2026 3:49 PM

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तीसरी बार बड़े हमले से बाल-बाल बचे। ट्रंप अकेले नहीं बल्कि हमलों से बच कर निकलने वाले ऐसे अमेरिकी राष्ट्राध्यक्षों का इतिहास लंबा रहा है। एक दो नहीं बल्कि इस देश के कुल चार राष्ट्रपति ऐसे रहे हैं जो हमलों का शिकार नहीं हुए।