आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को दी डेडलाइन, स्कॉटलैंड की टी20 विश्व कप में हो सकती है एंट्री

IANS | January 19, 2026 1:11 PM

नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को 2026 में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए अपनी योजना सुनिश्चित करने के लिए 21 जनवरी तक की डेडलाइन दी है। अगर बांग्लादेश अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं करता है तो उसकी जगह किसी दूसरी टीम को विश्व कप में जगह दी जा सकती है।

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित, महली बियर्डमैन और जैक एडवर्ड्स को मौका

IANS | January 19, 2026 11:22 AM

नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खिलाफ 29 जनवरी से 1 फरवरी के बीच लाहौर में खेली जाने वाली तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। मिशेल मार्श की कप्तानी में घोषित टीम में बिग बैश लीग में शानदार प्रदर्शन कर रहे महली बियर्डमैन और जैक एडवर्ड्स को भी मौका दिया गया है।

भारत में पहली बार वनडे सीरीज जीतना बेहद खास: न्यूजीलैंड कप्तान माइकल ब्रेसवेल

IANS | January 18, 2026 11:24 PM

इंदौर, 18 जनवरी (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने भारत में पहली बार वनडे सीरीज जीतने को ऐतिहासिक और बेहद खास पल बताया है। पहला वनडे हारने के बाद न्यूजीलैंड ने लगातार दो वनडे जीत सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

विराट कोहली ने तेंदुलकर, सहवाग और पोंटिंग को पीछे छोड़ा

IANS | January 18, 2026 11:03 PM

इंदौर, 18 जनवरी (आईएएनएस)। विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में रविवार को खेले गए तीसरे और निर्णायक मुकाबले में शानदार शतक लगाया। विराट के अंतरराष्ट्रीय करियर का यह 85वां शतक था, जबकि वनडे फॉर्मेट का 54वां शतक था। इंदौर में कोहली का यह पहला शतक था। कोहली अपनी इस शतकीय पारी से भारत को जीत तो नहीं दिला सके, लेकिन कई रिकॉर्ड उनके नाम जुड़ गए।

'मुझे अपने देश के लिए खेलना पसंद है', प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीतने पर बोले डेरिल मिचेल

IANS | January 18, 2026 10:35 PM

इंदौर, 18 जनवरी (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड ने भारत में पहली बार वनडे सीरीज जीत ली है। इंदौर में खेला गया तीसरा और निर्णायक वनडे कीवी टीम ने 41 रन से जीता। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के नायक दाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज डेरिल मिचेल रहे। मिचेल ने 3 मैचों में 2 शतक और 1 अर्धशतक लगाए। पहले मैच में हार के बाद कीवी टीम ने दूसरा और तीसरा वनडे डेरिल मिचेल के लगातार शतक के दम पर ही जीता।

विजय हजारे ट्रॉफी: विदर्भ पहली बार चैंपियन बनी, फाइनल में सौराष्ट्र को 38 रन से हराया

IANS | January 18, 2026 10:12 PM

बेंगलुरु, 18 जनवरी (आईएएनएस)। विदर्भ विजय हजारे ट्रॉफी की नई चैंपियन बन गई है। विदर्भ ने पहली बार ये टूर्नामेंट जीता है। रविवार को बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में खेले गए फाइनल मुकाबले में विदर्भ ने सौराष्ट्र को 38 रन से हराया। जीत के लिए सौराष्ट्र को 318 रन की जरूरत थी, लेकिन टीम 48.5 ओवर में 279 पर सिमट गई।

विराट कोहली का शतक बेकार, न्यूजीलैंड ने भारत में पहली बार जीती वनडे सीरीज

IANS | January 18, 2026 9:47 PM

इंदौर, 18 जनवरी (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड ने इतिहास रच दिया है। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले को 41 रन से जीतकर न्यूजीलैंड ने न सिर्फ ये सीरीज 2-1 से जीती है, बल्कि भारत में पहली बार वनडे सीरीज जीत ली है। माइकल ब्रेसवेल की कप्तानी वाली कीवी टीम को ये जीत केन विलियमसन, मैट हेनरी और मिशेल सेंटनर जैसे दिग्गजों की गैरमौजूदगी के बावजूद मिली है।

रोहित शर्मा: न्यूजीलैंड सीरीज रही निराशाजनक, तीन मैचों में एक भी फिफ्टी नहीं

IANS | January 18, 2026 8:46 PM

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज बेहद निराशाजनक रही। रोहित सीरीज के तीनों ही मैच में फ्लॉप साबित हुए।

19 जनवरी: विराट कोहली और सानिया मिर्जा के लिए बेहद खास है ये दिन

IANS | January 18, 2026 7:46 PM

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। विराट कोहली और सानिया मिर्जा का नाम भारतीय खेल जगत में बहुत प्रतिष्ठित है। विराट कोहली ने जहां क्रिकेट के क्षेत्र में अपना आधिपत्य जमाया है और किंग के नाम से मशहूर हुए हैं, वहीं सानिया मिर्जा भारत की सफलतम महिला टेनिस खिलाड़ी हैं। इन दोनों के जीवन में 19 जनवरी का दिन बेहद महत्वपूर्ण है।

बीबीएल: सैम करन का ऑलराउंड शो, ब्रिसबेन हिट को सिडनी सिक्सर्स ने 5 विकेट से हराया

IANS | January 18, 2026 6:31 PM

गाबा, 18 जनवरी (आईएएनएस)। बिग बैश लीग में रविवार को ब्रिसबेन हीट और सिडनी सिक्सर्स के बीच गाबा में एक रोमांचक मैच खेला गया। सैम करन के धमाकेदार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर सिडनी सिक्सर्स ने ब्रिसबेन हीट को 5 विकेट से हरा दिया।