'धन्यवाद', विश्व कप में खेलने का मौका मिलने पर 'आईसीसी' का क्रिकेट स्कॉटलैंड ने जताया आभार

IANS | January 25, 2026 12:06 PM

नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 से बांग्लादेश आधिकारिक रूप से बाहर हो गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बांग्लादेश की जगह टी20 विश्व कप में स्कॉटलैंड को शामिल किया है। विश्व कप में अचानक खेलने का मौका मिलने पर स्कॉटलैंड क्रिकेट में उत्साह का माहौल है। क्रिकेट स्कॉटलैंड ने विश्व कप में खेलने का मौका देने के लिए आईसीसी को धन्यवाद दिया है।

टी20 विश्व कप: बांग्लादेश का समर्थन करने पर पाकिस्तान से नाराज आईसीसी, हो सकती है सख्त कार्रवाई

IANS | January 25, 2026 9:59 AM

नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी के बीच जारी तनातनी में पाकिस्तान की एंट्री उसके लिए नुकसानदायक हो सकती है। पाकिस्तान ने आईसीसी के साथ जारी विवाद में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का समर्थन किया है। इससे आईसीसी नाराज है और पाकिस्तान के खिलाफ भी कार्रवाई कर सकती है।

डब्ल्यूपीएल: 7 विकेट से जीत के साथ दूसरे पायदान पर कैपिटल्स, थम गया आरसीबी का 'विजयरथ'

IANS | January 24, 2026 10:53 PM

वडोदरा, 24 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली कैपिटल्स ने विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के विजयरथ को रोक दिया है। इस टीम ने शनिवार को बीसीए स्टेडियम में खेले गए सीजन के 15वें मुकाबले को 7 विकेट से जीता।

वनडे सीरीज: रूट ने खेली 75 रन की पारी, श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ बराबरी पर इंग्लैंड

IANS | January 24, 2026 10:16 PM

कोलंबो, 24 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लैंड ने श्रीलंका के विरुद्ध शनिवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला इसी मैदान पर 27 जनवरी को खेला जाएगा।

टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की भागीदारी पर हमारी सरकार करेगी फैसला: मोहसिन नकवी

IANS | January 24, 2026 8:49 PM

मुंबई, 24 जनवरी (आईएएनएस)। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने भारत में अपने मैच खेलने से इनकार करने पर बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शामिल किया है। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाते हुए आगामी वर्ल्ड कप में अपनी टीम की भागीदारी के संबंध में सरकार से संपर्क किया।

आईसीसी ने लगाई मुहर! बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड खेलेगा टी20 वर्ल्ड कप

IANS | January 24, 2026 8:19 PM

नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। स्कॉटलैंड आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश की जगह लेगा। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने शनिवार को इसकी पुष्टि कर दी है।

'मर्दानी 3' देखने का और इंतजार नहीं कर सकती: हरमनप्रीत कौर

IANS | January 24, 2026 4:18 PM

नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रानी मुखर्जी की आने वाली क्राइम ड्रामा फिल्म ‘मर्दानी 3’ के ट्रेलर की तारीफ की है। फिल्म के ट्रेलर और रानी मुखर्जी के अभिनय की भी हरमनप्रीत कौर ने तारीफ की।

आईसीसी-बीसीबी विवाद में पीसीबी के रुख का समर्थन करता हूं: नजम सेठी

IANS | January 24, 2026 4:01 PM

नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश भारत आकर न खेलने की अपनी जिद्द की वजह से टी20 विश्व कप 2026 से बाहर होने के कगार पर खड़ा है। आईसीसी का अंतिम फैसला आते ही बांग्लादेश विश्व कप से बाहर हो जाएगा और उसकी जगह स्कॉटलैंड को दे दी जाएगी। पाकिस्तान बांग्लादेश की गलती नहीं देख रहा है और आईसीसी पर आरोप लगा रहा है। पूर्व पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी ने दूसरे देशों के क्रिकेट बोर्ड से समर्थन की अपील की है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड विश्व क्रिकेट में अलग-थलग पड़ सकता है: पूर्व बीसीबी सचिव

IANS | January 24, 2026 3:28 PM

ढाका, 24 जनवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 का बहिष्कार करने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का विरोध अपने देश में ही शुरू हो रहा है। क्रिकेटरों द्वारा दबी जुबान में आलोचना धीरे-धीरे मजबूत हो रही है। इसी बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के पूर्व महासचिव और एशियन क्रिकेट काउंसिल के पूर्व कार्यकारी अधिकारी सैयद अशरफुल हक ने अपने क्रिकेट बोर्ड को विश्व क्रिकेट में परेशानी खड़ी करने वाले बोर्ड के रूप में चिन्हित किया है।

बीसीबी देश में क्रिकेट की स्थिरता सुनिश्चित करे: नजमुल हुसैन शांतो

IANS | January 24, 2026 3:06 PM

ढाका, 24 जनवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) से देश में क्रिकेट की निरंतरता और स्थिरता सुनिश्चित करने की सार्वजनिक अपील की है। शांतो का बयान ऐसे समय आया है, जब आगामी टी20 विश्व कप में बांग्लादेश की भागीदारी पर संशय बना हुआ है।