गाले टेस्ट: ऋषभ पंत का अर्धशतक, भारत की दूसरी पारी 193 पर सिमटी

IANS | August 18, 2026 3:00 PM

गाले, 18 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन ऋषभ पंत के अर्धशतक के बावजूद दूसरी पारी में 193 रन पर सिमट गई। श्रीलंका को इस टेस्ट को जीतने के लिए 372 रन की जरूरत है।

ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने

IANS | August 18, 2026 2:42 PM

गाले, 18 अगस्त (आईएएनएस)। ऋषभ पंत ने इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। वह टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। पंत ने मंगलवार को गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन यह उपलब्धि हासिल की।

गाले टेस्ट: दिनेश चांदीमल चोटिल, स्कैन के लिए भेजा गया अस्पताल

IANS | August 18, 2026 12:01 PM

गाले, 18 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीलंका को भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के चौथे दिन बड़ा झटका लगा। अनुभवी बल्लेबाज दिनेश चांदीमल फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए। चांदीमल को कंधे और गर्दन में चोट लगी है। उन्हें स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम घोषित की, वेदराल्ड बाहर

IANS | August 18, 2026 9:47 AM

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। डार्विन में बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट गंवाने वाली ऑस्ट्रेलिया ने 22 अगस्त से साउथ मैके में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट के लिए अपनी 13 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। पहले टेस्ट में फ्लॉप रहे सलामी बल्लेबाज जेक वेदराल्ड को टीम से ड्रॉप कर दिया गया है।

34 शतक और 50 अर्धशतक, श्रीलंकाई दिग्गज ने 12 साल पहले टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था

IANS | August 18, 2026 9:20 AM

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीलंका क्रिकेट इतिहास में ऐसे कई बल्लेबाज हुए हैं जिन्होंने अपनी प्रभावशाली तकनीक और बेहतरीन क्षमता का प्रदर्शन करते हुए विश्व क्रिकेट को समृद्ध बनाया है और बल्लेबाजी को दर्शनीय बनाया है। ऐसे बल्लेबाजों में एक बेहद प्रमुख नाम पूर्व कप्तान और देश के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक महेला जयवर्धने का है।

डीपीएल 2026: सनत-अनमोल के बीच अटूट 171 रनों की साझेदारी, सुपरस्टार्स ने लायंस को 10 विकेट से रौंदा

IANS | August 17, 2026 11:29 PM

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 31वें मैच में वेस्ट दिल्ली लायंस को 10 विकेट से रौंदा। सुपरस्टार्स की इस दमदार जीत में सलामी जोड़ी का अहम योगदान रहा।

संदीप पाटिल: स्टाइलिश क्रिकेटर, जिन्होंने एक्टिंग करियर के बाद बतौर कोच भी शोहरत हासिल की

IANS | August 17, 2026 5:55 PM

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। संदीप पाटिल का नाम भारतीय क्रिकेट के आक्रामक और प्रतिभाशाली बल्लेबाजों में शुमार है, जिन्होंने अपनी आकर्षक बल्लेबाजी और निडर अंदाज से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई। वर्ल्ड कप 1983 विजेता टीम का हिस्सा रहे पाटिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का गौरव बढ़ाते हुए कई यादगार पारियां खेलीं। इस स्टाइलिश क्रिकेटर ने एक्टिंग करियर के अलावा, कोच के तौर पर भी शोहरत हासिल की।

गाले टेस्ट: सुथार-जडेजा ने चटकाए 7 विकेट, श्रीलंका सिर्फ 284 रन पर ढेर, भारत के पास शानदार बढ़त

IANS | August 17, 2026 5:28 PM

गाले, 17 अगस्त (आईएएनएस)। टीम इंडिया ने गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी टेस्ट सीरीज के पहले मैच में तीसरे दिन की समाप्ति तक श्रीलंका के खिलाफ मजबूत पकड़ बना ली है। अपनी पहली पारी में 462 रन बनाने के बाद भारत ने श्रीलंकाई टीम को सिर्फ 284 रन पर समेटकर 178 रन की बढ़त हासिल कर ली। श्रीलंकाई पारी समाप्त होने के बाद खराब मौसम के चलते आगे का खेल नहीं हो सका और दिन की समाप्ति की घोषणा कर दी गई।

श्रीलंका ने दूसरे सेशन में की शानदार वापसी, डिकवेला-दिनुशा की जोड़ी बनी भारतीय गेंदबाजों के लिए सिरदर्द

IANS | August 17, 2026 3:24 PM

गाले, 17 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट के तीसरे दिन का दूसरा सेशन पूरी तरह से श्रीलंका के नाम रहा। मेजबान टीम ने इस सेशन में कोई विकेट नहीं गंवाया।

रूट को टेस्ट कप्तान बनाने का फैसला सही, मैं उनका पूरा समर्थन करूंगा : हैरी ब्रूक

IANS | August 17, 2026 2:17 PM

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैकुलम के जाने के बाद इंग्लैंड एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है। ऐसे में हैरी ब्रूक ने टेस्ट टीम के नए कप्तान के तौर पर जो रूट की वापसी का समर्थन किया है। इंग्लैंड 19 अगस्त से शुरू होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान का सामना करने के लिए तैयार है और रूट फिर से कप्तानी संभालते नजर आएंगे।