बीबीएल फाइनल: सिडनी सिक्सर्स ने पर्थ स्कॉर्चर्स को जीत के लिए दिया 133 रन का लक्ष्य

IANS | January 25, 2026 3:52 PM

पर्थ, 25 जनवरी (आईएएनएस)। बिग बैश लीग के फाइनल में सिडनी सिक्सर्स की बल्लेबाजी निराशाजनक रही है। टीम ने पहले खेलते हुए पर्थ स्कॉर्चर्स को महज 133 रन का लक्ष्य दिया है।

टी20 विश्व कप: स्कॉटलैंड को हल्के में न लें, विश्व चैंपियन टीम को दे चुकी है मात

IANS | January 25, 2026 3:21 PM

नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 में आईसीसी ने स्कॉटलैंड को आधिकारिक एंट्री दे दी है। विश्व कप से बांग्लादेश के बाहर रहने के फैसले के बाद आईसीसी ने स्कॉटलैंड को मौका दिया। क्रिकेट स्कॉटलैंड ने इस मौके के लिए आईसीसी का आभार जताया है।

टी20 विश्व कप: स्कॉटलैंड दूसरी बार लकी साबित हुई, 2009 में इस टीम को रिप्लेस कर चुकी है

IANS | January 25, 2026 2:44 PM

नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 में स्कॉटलैंड की आधिकारिक एंट्री हो चुकी है। विश्व कप से बांग्लादेश के बाहर रहने के फैसले के बाद आईसीसी ने रैंकिंग के आधार पर स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में आधिकारिक एंट्री दी। स्कॉटलैंड विश्व कप में बांग्लादेश की जगह ग्रुप सी में शामिल हो गया है।

पाकिस्तान की टी20 विश्व कप टीम ने किया हैरान, बीबीएल में फ्लॉप बाबर आजम टीम में, टॉप परफॉर्मर बाहर

IANS | January 25, 2026 2:07 PM

नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान कर दिया है। 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी सलमान अली आगा करेंगे। पीसीबी हर बार टीम चयन से चौंकाती है और इस बार भी कुछ नया नहीं है। बिग बैश लीग में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले बाबर आजम को विश्व कप की टीम में जगह दी गई है, जबकि इसी लीग का शीर्ष गेंदबाज टीम में जगह नहीं बना सका है।

पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए स्क्वॉड का किया ऐलान, रिजवान और हारिस रऊफ बाहर

IANS | January 25, 2026 1:39 PM

नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश से समर्थन में टी20 विश्व कप 2026 से बाहर होने की धमकी देने के ठीक एक दिन बाद ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टी20 विश्व कप 2026 के लिए सलमान अली आगा के नेतृत्व में पीसीबी ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है।

'धन्यवाद', विश्व कप में खेलने का मौका मिलने पर 'आईसीसी' का क्रिकेट स्कॉटलैंड ने जताया आभार

IANS | January 25, 2026 12:06 PM

नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 से बांग्लादेश आधिकारिक रूप से बाहर हो गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बांग्लादेश की जगह टी20 विश्व कप में स्कॉटलैंड को शामिल किया है। विश्व कप में अचानक खेलने का मौका मिलने पर स्कॉटलैंड क्रिकेट में उत्साह का माहौल है। क्रिकेट स्कॉटलैंड ने विश्व कप में खेलने का मौका देने के लिए आईसीसी को धन्यवाद दिया है।

टी20 विश्व कप: बांग्लादेश का समर्थन करने पर पाकिस्तान से नाराज आईसीसी, हो सकती है सख्त कार्रवाई

IANS | January 25, 2026 9:59 AM

नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी के बीच जारी तनातनी में पाकिस्तान की एंट्री उसके लिए नुकसानदायक हो सकती है। पाकिस्तान ने आईसीसी के साथ जारी विवाद में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का समर्थन किया है। इससे आईसीसी नाराज है और पाकिस्तान के खिलाफ भी कार्रवाई कर सकती है।

डब्ल्यूपीएल: 7 विकेट से जीत के साथ दूसरे पायदान पर कैपिटल्स, थम गया आरसीबी का 'विजयरथ'

IANS | January 24, 2026 10:53 PM

वडोदरा, 24 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली कैपिटल्स ने विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के विजयरथ को रोक दिया है। इस टीम ने शनिवार को बीसीए स्टेडियम में खेले गए सीजन के 15वें मुकाबले को 7 विकेट से जीता।

वनडे सीरीज: रूट ने खेली 75 रन की पारी, श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ बराबरी पर इंग्लैंड

IANS | January 24, 2026 10:16 PM

कोलंबो, 24 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लैंड ने श्रीलंका के विरुद्ध शनिवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला इसी मैदान पर 27 जनवरी को खेला जाएगा।

टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की भागीदारी पर हमारी सरकार करेगी फैसला: मोहसिन नकवी

IANS | January 24, 2026 8:49 PM

मुंबई, 24 जनवरी (आईएएनएस)। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने भारत में अपने मैच खेलने से इनकार करने पर बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शामिल किया है। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाते हुए आगामी वर्ल्ड कप में अपनी टीम की भागीदारी के संबंध में सरकार से संपर्क किया।