महज 10 ओवरों में 150 से ज्यादा रनों का टारगेट हासिल, टीम इंडिया ने रच दिया इतिहास
गुवाहाटी, 25 जनवरी (आईएएनएस)। भारत ने बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में 154 रनों के टारगेट को महज 10 ओवरों में हासिल कर लिया। इसी के साथ भारत फुल मेंबर टीम के खिलाफ 150+ रन के टारगेट का पीछा करते हुए सर्वाधिक गेंदें शेष रहते हुए जीत दर्ज करने वाला देश बन गया है।