पांचवां टी20: अंतिम मुकाबला भी गंवा बैठी टीम इंडिया, इंग्लैंड ने 4-0 से जीती सीरीज
साउथैम्पटन, 11 जुलाई (आईएएनएस)। भारत को द रोज बाउल में खेले गए टी20 सीरीज के पांचवें और अंतिम मैच में 56 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ मेजबान इंग्लैंड ने सीरीज 4-0 से अपने नाम कर ली है।