आईपीएल 2026 : बल्लेबाजी में दम, तेज गेंदबाजी चिंता का विषय, कितनी तैयार केकेआर?
नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से हो रहा है। तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) इस बार कागज पर काफी मजबूत दिखाई दे रही है। टीम के पास दमदार बल्लेबाजों की फौज है, लेकिन तेज गेंदबाजी केकेआर के लिए चिंता का विषय बन सकती है।