आईपीएल 2026: जीटी अंकतालिका में दूसरे स्थान पर तो आरआर टॉप-4 से बाहर, अब इस गेंदबाज के पास पर्पल कैप
नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला गया। गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से बड़े अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ जीटी के रन रेट में भी सुधार हुआ है। जीटी इस जीत के साथ पांचवें नंबर से सीधे दूसरे नंबर पर चली गई है, जबकि आरआर टॉप-4 से बाहर हो गई है और पांचवें नंबर पर चली गई है।