सायरा बानो ने गुरु रोशन कुमारी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, बोलीं- कुछ रिश्ते मौत से नहीं टूटते

IANS | October 9, 2026 9:05 PM

मुंबई, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो इंस्टाग्राम पर अक्सर अतीत की दिलचस्प यादें साझा करती रहती हैं। उन्होंने हाल ही में 82 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाली अपनी गुरु, पद्मश्री सम्मानित कथक नृत्यांगना रोशन कुमारी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

रेखा ने 'उमराव जान' के लिए क्यों नहीं ली फीस? निर्देशक मुजफ्फर अली ने बताया था किस्सा

IANS | October 9, 2026 7:08 PM

मुंबई, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा में कुछ किरदार ऐसे होते हैं, जो कलाकार की पहचान बन जाते हैं। रेखा के लिए 'उमराव जान' ऐसा ही किरदार रहा है। साल 1981 में रिलीज हुई इस फिल्म में रेखा ने एक ऐसी महिला की भूमिका निभाई, जिसकी जिंदगी में दर्द, मोहब्बत, तन्हाई और शायरी के कई रंग थे। रेखा ने अपने अभिनय से इस किरदार को इस तरह पर्दे पर उतारा कि आज भी जब 'उमराव जान' का जिक्र होता है, तो उनका चेहरा सामने आ जाता है।

'भाषा से भावना व्यक्त करने के तरीके में बदलाव आता है', 'बा बा ब्लैक शीप' की मालवी मल्होत्रा

IANS | October 9, 2026 5:32 PM

मुंबई, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। तेलुगु क्राइम-कॉमेडी फिल्म 'बा बा ब्लैक शीप' में अभिनेत्री मालवी मल्होत्रा रमा के किरदार में नजर आ रही हैं। साउथ इंडस्ट्री में काम करने पर अभिनेत्री ने कहा कि भाषा इस बात को भी दिखाती है कि आप अपनी भावनाओं को दूसरों के सामने कैसे व्यक्त करते हैं।

'डायलॉग याद कर लीजिएगा', अमिताभ की इस सलाह ने बदल दी रेखा की सोच

IANS | October 9, 2026 5:26 PM

मुंबई, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा में रेखा और अमिताभ बच्चन का नाम जब भी साथ लिया जाता है, तो उनके साथ में की गई फिल्मों और पर्दे पर उनकी जोड़ी की चर्चा जरूर होती है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया, हालांकि अमिताभ के साथ काम करने के शुरुआती दिनों में रेखा के लिए कैमरे के सामने सहज रहना आसान नहीं था। एक समय ऐसा भी था, जब अमिताभ के सामने आते ही वह इतनी घबरा जाती थीं कि अपने डायलॉग तक भूल जाती थीं। इस बात का खुलासा खुद रेखा ने एक पुराने इंटरव्यू में किया था।

नाना पाटेकर को कलाकार जुहैब खान ने दी अनोखी श्रद्धांजलि, दीवार पर कोयले से बनाई 6 फीट की तस्वीर

IANS | October 9, 2026 5:06 PM

अमरोहा, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से उनके फैंस और फिल्म जगत में शोक है। इस बीच उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक कलाकार ने उन्हें अपनी कला के जरिए श्रद्धांजलि दी। कलाकार जुहैब खान ने एक दीवार पर कोयले से नाना पाटेकर की करीब छह फीट ऊंची तस्वीर बनाई। इसके पास उन्होंने 'अलविदा नाना' लिखा।

श्रेया घोषाल और सोनू निगम की आवाज में लौटा रोमांस, 'प्रहार' के गाने 'तुझ में बसी मेरी जान' ने बांधा समां

IANS | October 9, 2026 3:57 PM

मुंबई, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल और सोनू निगम एक बार फिर अपनी आवाज का जादू बिखेरने के लिए साथ आए हैं। दोनों ने आने वाली फिल्म 'प्रहार – द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम' के रोमांटिक गाने 'तुझ में बसी मेरी जान' को अपनी आवाज दी है।

'बड़े सपने देखिए, लेकिन आज को कम न समझें', अरमान मलिक ने गाने 'सब्र' के जरिए दिया खास संदेश

IANS | October 9, 2026 3:10 PM

मुंबई, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्लेबैक सिंगर अरमान मलिक का मानना है कि जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए बड़े सपने देखना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी सब्र रखना और अपने पास मौजूद चीजों के लिए शुक्रगुजार होना भी है। कई बार हम दूसरों की कामयाबी देखकर अपने सफर की तुलना उनसे करने लगते हैं, लेकिन हर किसी की जिंदगी का रास्ता अलग होता है। अरमान ने अपने नए गाने 'सब्र' के जरिए इसी बात को सामने रखने की कोशिश की है।

सनबर्न फेस्टिवल में पहली बार परफॉर्म करेंगे जेसन डेरुलो, चौथे हेडलाइनर के तौर पर हुई एंट्री

IANS | October 9, 2026 2:40 PM

मुंबई, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। पॉप म्यूजिक की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाने वाले अमेरिकी सिंगर जेसन डेरुलो पहली बार सनबर्न फेस्टिवल में परफॉर्म करने जा रहे हैं। उन्हें इस साल होने वाले म्यूजिक फेस्टिवल के चौथे हेडलाइनर के तौर पर शामिल किया गया है।

'तुम मेरे हो' फिल्म का ट्रेलर रिलीज, गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय करते दिखे रोमांस

IANS | October 9, 2026 2:14 PM

मुंबई, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता गुरमीत चौधरी की फिल्म 'तुम मेरे हो' का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया। रोमांस, एक्शन और इमोशन से भरपूर इस फिल्म में गुरमीत एक अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं, टीवी की दुनिया में अपनी पहचान बना चुकीं ईशा मालवीय इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। ट्रेलर में दोनों कलाकारों के किरदारों के बीच प्यार, दिल टूटने और भावनाओं से जुड़े कई पहलू देखने को मिल रहे हैं।

जब 'जूली' की शूटिंग के दौरान नेहा धूपिया की मां का ध्यान रखते थे संजय कपूर, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

IANS | October 9, 2026 12:58 PM

मुंबई, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री नेहा धूपिया ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए साल 2004 में आई फिल्म 'जूली' की शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि उस दौर में उनकी मां अक्सर शूटिंग सेट पर मौजूद रहती थीं, लेकिन अपने कमरे से बाहर नहीं आती थीं। इस दौरान अभिनेता संजय कपूर उनकी मां का खास ख्याल रखते थे और उन्हें सहज महसूस कराने की कोशिश करते थे।