विक्की के जन्मदिन पर पिता श्याम कौशल ने बरसाया प्यार, कहा- 'ऐसा बेटा पाकर गर्व महसूस होता है'
मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्शन निर्देशक श्याम कौशल ने अपने बड़े बेटे और अभिनेता विक्की कौशल के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर प्यार भरा पोस्ट साझा किया। उनका यह पोस्ट अब जमकर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में उन्होंने विक्की की सफलता पर गर्व जाहिर किया।