'शुरुआत में समझौते करने पड़ते हैं', इंडस्ट्री की सच्चाई पर खुलकर बोलीं त्रिधा चौधरी
मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। फिल्म जगत में नए कलाकारों का सफर अक्सर आसान नहीं होता। इंडस्ट्री में पहचान बनाने के लिए कभी लंबे समय तक काम करना पड़ता है तो कभी कम फीस में बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना पड़ता है। इस पर आईएएनएस के साथ बातचीत में अभिनेत्री त्रिधा चौधरी ने खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने बताया कि पहले के मुकाबले अब इंडस्ट्री काफी बदल चुकी है और नए कलाकार पहले से ज्यादा जागरूक हो गए हैं।