बचपन में फिल्मों को समय की बर्बादी मानते थे मणिरत्नम, बाद में बन गए सिनेमा के लीजेंड
मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा के मशहूर निर्देशक मणिरत्नम की फिल्मों का इंतजार दर्शक बड़ी बेसब्री से करते हैं। कई बड़े कलाकार उनके साथ काम करने को अपने करियर की बड़ी उपलब्धि मानते हैं। लेकिन कम लोग ही यह बात जानते हैं कि बचपन में उनका फिल्मों से कोई खास लगाव नहीं था।