आकृति कक्कड़ ने दिलाई 70-80 के दशक की यादें, 'ओ जानू' में दिखे पुराने सितारों के रंग
मुंबई, 31 अगस्त (आईएएनएस)। गायिका आकृति कक्कड़ अपने नए गाने 'ओ जानू' को लेकर चर्चा में है। वह इस गाने के जरिए लोगों को पुराने दौर की रंगीन दुनिया में ले जाती है। दरअसल, इस गाने में 70 और 80 के दशक के बॉलीवुड के डिस्को संगीत की मस्ती सुनाई देती है। आकृति ने इसे मशहूर गायक और संगीतकार पलाश सेन के साथ मिलकर तैयार किया है। गाने के संगीत के साथ इसका वीडियो भी काफी अलग रखा गया है, जिसमें दोनों कई मशहूर कलाकारों और यादगार किरदारों के रूप में नजर आ रहे हैं।