रक्षाबंधन विज्ञापन पर विवाद राजनेताओं ने कहा- 'कंगना रनौत को कृति सेनन से माफी मांगनी चाहिए'

IANS | August 26, 2026 12:33 PM

मुंबई, 26 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब फिल्म इंडस्ट्री से निकलकर राजनीतिक बयानबाजी तक पहुंच गया है। कृति के विज्ञापन में उनके पहनावे पर बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत की आपत्ति के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्ट्रेस कृति सेनन का समर्थन किया था। राहुल गांधी ने महिलाओं के कपड़ों और उनकी जिंदगी को लेकर ऑनलाइन पुलिसिंग किए जाने का विरोध किया था। अब राहुल गांधी के बयान के बाद कांग्रेस और विपक्षी दलों के नेताओं ने कृति के समर्थन में अपनी बात रखी है जबकि भाजपा और उनके सहयोगी दलों की ओर से राहुल और कृति के रुख पर सवाल उठाए गए हैं।

कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर विवाद, ट्रोलिंग के बाद ब्रांड ने हटाया कैंपेन

IANS | August 26, 2026 11:50 AM

मुंबई, 26 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपने एक रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर चर्चा में हैं। विज्ञापन में उनके आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई जिसके बाद कृति ने ट्रोल्स को जवाब देते हुए कहा कि किसी भी त्योहार की असली खूबसूरती कपड़ों में नहीं बल्कि उससे जुड़ी भावनाओं और रिश्तों में होती है। अब इस विवाद के एक दिन बाद ज्वेलरी ब्रांड ने अपना विज्ञापन सभी प्लेटफॉर्म से हटा लिया है।

टॉक्सिक रिव्यू: एक्शन, इमोशन और रिश्तों की परतों से बनी है यश की ये फिल्म, क्लाइमैक्स करेगा हैरान

IANS | August 26, 2026 10:52 AM

निर्देशक: गीतू मोहनदास, कलाकार: यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, अवधि: 3 घंटे 14 मिनट, रेटिंग: 4.5/5

कंगना रनौत से जुड़े सवाल पर तापसी पन्नू ने जताई नाराजगी, 'गांधारी' के किरदार पर कहा- 'रास्ते में कोई आएगा तो नहीं छोड़ूंगी'

IANS | August 25, 2026 7:01 PM

मुंबई, 25 अगस्त (आईएएनएस)। तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म 'गांधारी' रिलीज से पहले ही लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में तापसी एक ऐसी मां का किरदार निभा रही हैं, जिसकी बेटी किडनैप हो जाती है। बेटी को वापस लाने के लिए वह हर खतरे का सामना करने को तैयार है।

तापसी पन्नू की 'गांधारी' सवालों के घेरे में, लेखक कल्याण बंदी का आरोप कहानी और टाइटल चुराया, बोले- 'मुझे क्रेडिट कैसे नहीं मिला?'

IANS | August 25, 2026 4:59 PM

मुंबई, 25 अगस्त (आईएएनएस)। तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म 'गांधारी' रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। फिल्म को लेकर लेखक कल्याण बंदी लगातार अपनी बात सामने रख रहे हैं। उनका दावा है कि उन्होंने साल 2019 में 'गांधारी' नाम से एक कहानी लिखी थी, जिसकी कहानी मानव तस्करी के आसपास घूमती है। उनका आरोप है कि उनकी कहानी और टाइटल से मिलती-जुलती फिल्म अब बनाई गई है, लेकिन उन्हें इसका कोई क्रेडिट तक नहीं दिया गया। वहीं, फिल्म की लेखिका और निर्माता कनिका ढिल्लों की प्रोडक्शन कंपनी इन आरोपों को पहले ही खारिज कर चुकी है और फिल्म को पूरी तरह ओरिजिनल बता चुकी है।

स्कूल में बार-बार फेल होती थीं गीतू मोहनदास, पिता की सलाह ने बदल दी जिंदगी

IANS | August 25, 2026 2:53 PM

मुंबई, 25 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता यश की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म की रिलीज से पहले चेन्नई में एक खास कार्यक्रम रखा गया, जहां फिल्म की निर्देशक गीतू मोहनदास ने अपने जीवन से जुड़ी एक ऐसी बात साझा की, जिसने उन्हें मुश्किल समय में आगे बढ़ने की हिम्मत दी। गीतू ने बताया कि वह बचपन में पढ़ाई में अच्छी नहीं थी और कई बार फेल भी हुईं थी। ऐसे समय में उनके पिता ने उनसे एक सवाल पूछा था, जिसका असर उनकी पूरी जिंदगी पर पड़ा।

डर, बदला और रहस्य से भरा 'हैवान' का ट्रेलर, सैफ से भिड़ते दिखेंगे अक्षय कुमार

IANS | August 25, 2026 2:31 PM

मुंबई, 25 अगस्त (आईएएनएस)। अक्षय कुमार और सैफ अली खान लंबे समय बाद एक साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'हैवान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसका निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर शुरू से आखिर तक सस्पेंस, डर और बदले से भरा हुआ है। इसमें अक्षय कुमार खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं, जबकि सैफ अली खान एक ऐसे किरदार में हैं, जो देख नहीं सकता, लेकिन अपनी समझ और हिम्मत के दम पर खूंखार दुश्मन का सामना करता है। ट्रेलर ने फिल्म की कहानी को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

जन्मदिन पर फैंस से मिले प्यार पर आशा नेगी ने जताया आभार, बोलीं- 'मैं बहुत भाग्यशाली हूं'

IANS | August 25, 2026 2:18 PM

मुंबई, 25 अगस्त (आईएएनएस)। टीवी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री आशा नेगी ने अपने जन्मदिन के मौके पर मिले फैंस, दोस्तों और करीबियों के प्यार के लिए खास अंदाज में शुक्रिया कहा। जन्मदिन के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह घर पर पूजा करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ अभिनेत्री ने अपने दिल की बात लिखते हुए बताया कि लोगों की शुभकामनाओं, फोन कॉल, मैसेज, फूलों और छोटी-छोटी कोशिशों ने उनका दिन बेहद खास बना दिया।

आसिम रियाज से विवाद के बीच हिमांशी खुराना का नया पोस्ट, बोलीं- 'सॉरी, मैं लो मेंटेनेंस वाली नहीं हूं'

IANS | August 25, 2026 12:44 PM

मुंबई, 25 अगस्त (आईएएनएस)। हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का भले ही ब्रेकअप हो चुका है, लेकिन दोनों के बीच की पुरानी बातें एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में दोनों ने अपने रिश्ते और उससे जुड़े विवादों को लेकर अलग-अलग बातें सामने रखी हैं। मामला धर्म से जुड़े मतभेदों से शुरू हुआ और अब हिमांशी के उन दावों तक पहुंच गया है, जिनमें उन्होंने सबूत होने की बात कही है। इसी बीच मंगलवार सुबह हिमांशी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों के बीच एक मैसेज ने लोगों का ध्यान खींच लिया, जिसे उनके हालिया विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।

अक्षय कुमार ने शुरू की साइंस-फिक्शन फिल्म 'समुक' की शूटिंग, बताया- 'नया जॉनर, नया किरदार और नई चुनौती'

IANS | August 24, 2026 6:31 PM

मुंबई, 24 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' यानी अक्षय कुमार इस साल 'भूत बंगला' और 'वेलकम टू द जंगल' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इसी बीच, अभिनेता ने अपने फैंस को एक और बड़ा सरप्राइज दिया है। अक्षय ने अपनी नई फिल्म 'समुक' की शूटिंग शुरू कर दी है और सोशल मीडिया पर सेट से अपना पहला वीडियो भी शेयर किया है।