इमरान खान के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की मांग, किरीट सोमैया ने गृह मंत्रालय को लिखा पत्र
मुंबई, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र भाजपा नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने अभिनेता इमरान खान के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी करने की मांग की है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्रालय और ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन को पत्र लिखकर अपील की कि इमरान खान को फिलहाल भारत छोड़ने से रोका जाए। सोमैया का कहना है कि 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए प्रदर्शन के मामले में दर्ज एफआईआर की जांच और उनकी ओर से दी गई शिकायत पर जांच पूरी होने तक इमरान का भारत में रहना जरूरी है।