छोटे शहर की सादगी और शानदार निर्देशन की मिसाल है 'नफरतें'
फिल्म: 'नफरतें', निर्देशक: जॉय भट्टाचार्य, कलाकार: आर्यन कुमार, तनिष्क राजन, चंद्र प्रकाश ठाकुर, मुकेश ऋषि और आदित्य कर्तरिया समेत अन्य कलाकार, आईएएनएस रेटिंग : 4 स्टार
फिल्म: 'नफरतें', निर्देशक: जॉय भट्टाचार्य, कलाकार: आर्यन कुमार, तनिष्क राजन, चंद्र प्रकाश ठाकुर, मुकेश ऋषि और आदित्य कर्तरिया समेत अन्य कलाकार, आईएएनएस रेटिंग : 4 स्टार
रेटिंग : (4 स्टार), कलाकार : काजोल, रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता, खेरिन शर्मा. निर्देशक : विशाल फुरिया
मुंबई, 27 जून (आईएएनएस)। टीवी एक्टर कंवर ढिल्लों इन दिनों 'उड़ने की आशा' शो में नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें गपशप पसंद नहीं है और वह सेट पर इससे दूर ही रहते हैं। साथ ही बताया कि को-एक्टर का व्यवहार उनके काम को प्रभावित नहीं करता। उनके लिए काम ज्यादा मायने रखता है।
मुंबई, 27 जून (आईएएनएस)। आनंद एल राय भारतीय सिनेमा के उन चुनिंदा निर्देशकों में से हैं जिन्होंने बॉलीवुड की परिभाषा बदली और महिला प्रधान फिल्मों में क्रांति लेकर आए। वह अपनी अनोखी प्रेम कहानियों और मजबूत महिला किरदारों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने महिला किरदारों को एक नई उड़ान दी और बॉक्स ऑफिस पर अपनी फिल्मों के जरिए इतिहास रचा। 2015 में रिलीज हुई उनकी सुपरहिट फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। यह फिल्म उस समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला प्रधान हिंदी फिल्म बनी, जिसने दुनिया भर में लगभग 258 करोड़ की कमाई की।
चेन्नई, 27 जून (आईएएनएस)। ऑस्कर अवॉर्ड देने वाली संस्था 'एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज' ने भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता कमल हासन, आयुष्मान खुराना और फिल्म निर्माता और लेखक पायल कपाड़िया को सदस्यता के लिए निमंत्रण भेजा है।
नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'वी विल डांस अगेन' को अमेरिका के 46वें एनुअल न्यूज एंड डॉक्यूमेंट्री एमी अवार्ड्स में 'आउटस्टैडिंग करंट अफेयर्स डॉक्यूमेंट्री' का पुस्कार जीता। यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म 7 अक्टूबर 2023 को हुए इजरायल में हुए हमास के हमले के बारे में है। यह हमला नोवा म्यूजिक फेस्टिवल में हुआ था। इस हमले में सैकड़ों लोग मारे गए थे और कई लोग घायल हुए थे। यह फिल्म उस दर्दनाक घटना को याद दिलाती है।
मुंबई, 26 जून (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के मशहूर गायक नितिन मुकेश का जन्मदिन 27 जून को है। 1950 को मुंबई में जन्मे नितिन ने अपनी मखमली आवाज और भावपूर्ण गायकी से लाखों दिलों को जीता। उनके पिता, महान गायक मुकेश और मां, सरला, प्लेबैक सिंगर थीं। संगीतमय माहौल में पले-बढ़े नितिन ने संगीत को अपनी आत्मा का हिस्सा बनाया। नितिन का ‘स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर के साथ खास रिश्ता था। पारिवारिक और पेशेवर रिश्ता उनके करियर का एक महत्वपूर्ण पहलू रहा। नितिन मुकेश के करियर को भी दिवंगत लता मंगेशकर ने उड़ान दी थी।
मुंबई, 26 जून (आईएएनएस)। संगीत की दुनिया में क्रांति लाने वाले राहुल देव बर्मन किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्हें लोग प्यार से 'पंचम दा' कहकर बुलाते थे। उनकी तैयार की गई धुनों ने कई पीढ़ियों को झूमने पर मजबूर किया है। वह न केवल अपने संगीत से, बल्कि मधुर स्वभाव से भी लोगों को अपना बना लेते थे। एक्टर सचिन पिलगांवकर ने एक किस्सा सुनाते हुए बताया था कि कैसे 'पंचम दा' ने उन्हें सहज और खास महसूस कराया था, सिर्फ इसलिए कि सचिन उनके पिता का भी नाम था।
मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। 26 जून, एक ऐसी तारीख जो हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक दिग्गज निर्माता यश जौहर की पुण्यतिथि के रूप में दर्ज है। 26 जून 2004 को 74 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कहने वाले यश जौहर ने अपनी फिल्मों और धर्मा प्रोडक्शंस की स्थापना के जरिए बॉलीवुड को नई ऊंचाइयां दी।
मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। अर्जुन कपूर बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं। वह अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उनका परिवार और उनके रिश्ते भी थोड़े जटिल रहे हैं। अर्जुन का जन्म 26 जून 1985 को मुंबई में फिल्म निर्माता बोनी कपूर और दिवंगत मोना कपूर के घर हुआ था। उनकी जिंदगी में उस वक्त भूचाल आया, जब उनके पिता बोनी कपूर ने उनकी मां से तलाक लेकर 1996 में श्रीदेवी से शादी कर ली, जो उस दौर की बड़ी मशहूर एक्ट्रेस थीं। उस वक्त अर्जुन की उम्र महज 11 साल की थी। उनका श्रीदेवी के साथ रिश्ता हमेशा से उलझा हुआ रहा। उन्होंने कभी भी श्रीदेवी को मां के तौर पर नहीं अपनाया।