'सैम बहादुर' में गोरखा सैनिकों के साथ एक प्रतिष्ठित शॉट में भावुक हुईं मेघना गुलजार
मुंबई, 20 नवंबर (आईएएनएस)। 'सैम बहादुर' की निर्देशक मेघना गुलजार फिल्म को ऐतिहासिक बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। गोरखा सैनिकों के साथ एक प्रतिष्ठित तस्वीर को दोबारा बनाते हुए उस विशिष्ट शॉट को बनाने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की और जब यह सफलतापूर्वक हो गया तो उनकी आंखों में आंसू आ गए।