न रेसलिंग और न फिल्में, मेरा असली जुनून मेरी पत्नी : जॉन सीना
लॉस एंजिल्स, 25 जून (आईएएनएस)। डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार से अभिनेता बने जॉन सीना ने कहा है कि न तो रेसलिंग और न ही फिल्मों में काम करना उनका असली जुनून है। उनका असली जुनून तो उनकी पत्नी शे शरियात्जादेह हैं।