वीजे से बॉलीवुड तक... रणवीर शौरी ने मेहनत और टैलेंट से बनाया हिंदी सिनेमा में खास मुकाम
नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के चमकते सितारों में कुछ ही ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत, लगन और बेमिसाल प्रतिभा से बॉलीवुड और टेलीविजन की दुनिया में अनूठा मुकाम हासिल किया है। रणवीर शौरी एक ऐसा नाम है, जिन्हें अपनी अभिनय शैली, बेजोड़ हास्य और किरदारों को जीवंत करने की कला के लिए जाना जाता है।