'टीवी की ताकत आज भी बरकरार', अपरा मेहता ने छोटे पर्दे की लोकप्रियता पर साझा किए विचार
मुंबई, 2 जनवरी (आईएएनएस)। आज का दौर ऐसा है कि हर चीज मोबाइल और इंटरनेट पर मौजूद है। मनोरंजन डिजिटल रूप से मौजूद है, बावजूद इसके टीवी की लोकप्रियता बरकरार है। छोटे शहरों से लेकर बड़े शहरों तक, लाखों लोग हर दिन अपने पसंदीदा शो देखते हैं। इसी बीच, वरिष्ठ अभिनेत्री अपरा मेहता ने छोटे पर्दे की ताकत को लेकर अपने विचार साझा किए।