'अब मेरा नाम अमाल मलिक के साथ न जोड़ें', मालती चाहर ने अफवाहों पर दिया जवाब

IANS | December 30, 2025 9:42 PM

मुंबई, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में अक्सर अफवाहें और कयास नए किस्सों की तरह फैलते रहते हैं। लेकिन जब ये अफवाहें किसी व्यक्ति की निजी जिंदगी से जुड़ जाती हैं, तो यह परेशान करने वाली साबित होती है। ऐसा ही कुछ 'बिग बॉस 19' की कंटेस्टेंट रह चुकीं मालती चाहर के साथ हुआ। उनसे और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक को लेकर अफवाहें सोशल मीडिया पर काफी तेज थीं।

जब रानी मुखर्जी ने छोड़ी सोहेल खान पर गहरी छाप, 'हैलो ब्रदर' को लेकर खुलकर की तारीफ

IANS | December 30, 2025 9:38 PM

मुंबई, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार होते हैं, जिनकी प्रतिभा शुरुआत में ही इंडस्ट्री के लोगों का ध्यान खींच लेती है। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं रानी मुखर्जी, जिनकी एक्टिंग और सादगी ने कई फिल्ममेकर्स को प्रभावित किया।

हरभजन मान: पंजाबी सिनेमा को दी नई जान, गीतों और फिल्मों से संस्कृति को बड़े पर्दे पर किया जीवंत

IANS | December 30, 2025 9:13 PM

मुंबई, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। पंजाबी म्यूजिक और सिनेमा की दुनिया में कई ऐसे कलाकार हैं, जिनकी मेहनत और जुनून न केवल संगीत को, बल्कि पूरी इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों तक ले जाती है। ऐसे ही कलाकार हैं हरभजन मान, जिन्हें आज सिर्फ एक सफल गायक ही नहीं, बल्कि पंजाबी सिनेमा को फिर से लोकप्रिय बनाने वाला चेहरा भी माना जाता है।

31 दिसंबर को जन्मा सन्नाटे का जादूगर 'एंथनी हॉपकिंस', अदाकार जिसकी खामोशी भी बोलती है

IANS | December 30, 2025 7:49 PM

नई दिल्ली, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। नए साल के स्वागत से जुड़ी है 31 दिसंबर की तारीख, लेकिन हॉलीवुड के इतिहास में यह दिन एक असाधारण अभिनेता के जन्म के कारण भी खास है। 31 दिसंबर 1937 को वेल्स में जन्मे एंथनी हॉपकिंस ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने अभिनय को केवल संवादों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि खामोशी, नजर और भावनाओं के जरिए दर्शकों के मन में गहरी छाप छोड़ी। नए साल की पूर्व संध्या पर जन्मा यह अभिनेता अपने जीवन में ऐसे किरदार निभाता रहा, जिन्हें सिनेमा कभी भूल नहीं सकता।

'असली तंदुरुस्ती मन से शुरू होती है', कुब्रा सैत ने बताई फिटनेस की नई परिभाषा

IANS | December 30, 2025 7:46 PM

मुंबई, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। आज की भागती-दौड़ती जिंदगी में लोग जिम, डाइट प्लान और सोशल मीडिया फिटनेस ट्रेंड्स में इतने उलझ गए हैं कि वे यह भूल गए हैं कि असली स्वास्थ्य का आधार क्या है। इस कड़ी में अभिनेत्री कुब्रा सैत ने अपने विचार साझा किए हैं। उन्होंने कहा कि फिटनेस का असली मतलब केवल वजन कम करना या मसल्स बनाना नहीं होता, बल्कि मानसिक मजबूती और आत्म-जागरूकता भी सबसे अहम हैं।

सुपरस्टार मोहनलाल की मां शांताकुमारी अम्मा का निधन, 90 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

IANS | December 30, 2025 6:00 PM

कोच्चि, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और दादासाहब फाल्के अवॉर्ड विजेता अभिनेता मोहनलाल की मां शांताकुमारी अम्मा का मंगलवार को कोच्चि में निधन हो गया। वह 90 वर्ष की थीं।

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' देखकर भावुक हुए अनिल शर्मा, बोले- 'पर्दे पर देख दिल भर आया'

IANS | December 30, 2025 3:44 PM

मुंबई, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। जब पूरा फिल्म जगत नए साल की तैयारियों में लगा है, इस बीच धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' की चर्चा जोरों पर है। 29 दिसंबर को मुंबई में फिल्म की एक खास स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें सलमान खान, सनी देओल, बॉबी देओल और रेखा जैसी जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। इस स्क्रीनिंग के बाद फिल्म को लेकर भावनात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

'सोशल मीडिया बना नकारात्मकता का अड्डा', करण जौहर ने ट्रोलिंग करने वालों पर उठाए सवाल

IANS | December 30, 2025 2:03 PM

मुंबई, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। सोशल मीडिया के दौर में जहां हर कोई अपनी बात सबसे ऊपर रखना चाहता है, वहीं अच्छा व्यवहार, धैर्य और शालीनता धीरे-धीरे पीछे छूटती जा रही है। आज बातचीत कम और बहस ज्यादा हो गई है। लोग सामने वाले की भावना समझने से पहले उस पर राय बना लेते हैं। इसको लेकर बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर करण जौहर ने अपने विचार साझा किए।

31 किलोमीटर की दौड़... खास अंदाज में नए साल का जश्न मनाएंगी सैयामी खेर, शेयर किया प्लान

IANS | December 30, 2025 1:56 PM

मुंबई, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। साल 2025 खत्म होने को है और नए साल 2026 के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया और इंटरव्यू में अपने न्यू ईयर प्लान शेयर कर रहे हैं। इसी सिलसिले में अभिनेत्री सैयामी खेर ने भी बताया कि वह नए साल का स्वागत परिवार की पुरानी परंपराओं के साथ करेंगी। फिटनेस लवर सैयामी दिन की शुरुआत एक लंबी दौड़ से करेंगी, उसके बाद अपनों के साथ कैंपिंग, बारबेक्यू और मस्ती का प्लान है।

बाबा महाकाल के दरबार में नुसरत भरूचा ने टेका मत्था, भस्म आरती में हुईं शामिल

IANS | December 30, 2025 10:11 AM

उज्जैन, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री नुसरत भरूचा मंगलवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने पुत्रदा एकादशी के पावन अवसर पर महाकाल के दर्शन किए। दिव्य भस्म आरती में शामिल होकर नुसरत ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान वह भक्ति में लीन दिखीं।