'बॉर्डर 2' से 'बैटल ऑफ गलवान' तक, 2026 में होगा सिनेमाई धमाका, ये फिल्में होंगी रिलीज

IANS | December 30, 2025 9:29 AM

मुंबई, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। साल 2025 में एक से बढ़कर एक फिल्मों का जादू सिनेमाघरों में देखने को मिला। 'धुरंधर', 'छावा' और 'सैयारा' जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में सफल रहीं। साल 2026 इस मामले में पहले से ही कमर कस चुका है। सिनेमा प्रेमियों के लिए यह शानदार साल होने वाला है। बॉलीवुड के साथ ही साउथ इंडस्ट्री की कई मोस्ट अवेटेड फिल्में रिलीज होने को तैयार हैं।

आजकल शुद्ध कॉमेडी फिल्में बनना बहुत कम हो गया है : राकेश बेदी

IANS | December 29, 2025 9:48 PM

मुंबई, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा में कॉमेडी हमेशा से ही एक खास जगह रखती रही है। दर्शक फिल्मों में हंसना और मजेदार किरदारों का आनंद लेना पसंद करते हैं। लेकिन, पिछले कुछ वर्षों में यह देखा गया है कि शुद्ध, पूरी तरह से कॉमेडी फिल्मों की संख्या काफी कम हो गई है। अधिकतर फिल्मों में कॉमिक सीन्स को सीमित ही दिखाया जाता है।

नेपोटिज्म पर बोलीं शर्मिला टैगोर, 'हर पेशे में बच्चों का माता-पिता से प्रभावित होना सामान्य, इसमें कुछ गलत नहीं'

IANS | December 29, 2025 9:44 PM

मुंबई, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर पिछले कई सालों से बहस चलती आ रही है। हर बार जब कोई स्टार किड फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखता है, तो लोग इसे लेकर अपनी राय साझा करते हैं। इस कड़ी में वरिष्ठ और अनुभवी अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने अपने विचार साझा किए और नेपोटिज्म और विरासत के बीच के अंतर को समझाया।

2026 का स्वागत : बाहरी चमक-दमक से दूर, सादगी भरे अंदाज में नए साल का जश्न मनाएंगे गुलशन, अदिवी और सई मांजरेकर

IANS | December 29, 2025 9:03 PM

मुंबई, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। नए साल को लेकर हर किसी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। फिल्म इंडस्ट्री के सितारे अक्सर किसी विदेशी लोकेशन या पार्टी के जरिए नए साल का स्वागत करते हैं और जश्न मनाते हैं। लेकिन, हर किसी की पसंद अलग होती है, और कई कलाकार ऐसे भी हैं, जो इस चमक-दमक से दूर रहकर नए साल को शांति और सुकून के साथ मनाना पसंद करते हैं।

'काम ही आगे काम दिलाता है', फिल्मी सफर को लेकर चित्रांगदा सिंह ने दी सलाह

IANS | December 29, 2025 8:24 PM

मुंबई, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक ऐसी इंडस्ट्री है, जहां किसी कलाकार की सफलता अक्सर इस बात से मापी जाती है कि उसने कितनी फिल्में की हैं, वह कितनी बार स्क्रीन पर नजर आता है और उसका नाम कितनी बार चर्चा में रहता है। ऐसे माहौल में कुछ कलाकार ऐसे भी होते हैं, जो इस भीड़ से अलग अपनी पहचान बनाते हैं। वे कम काम करते हैं, लेकिन ऐसा काम करते हैं जो लंबे समय तक दर्शकों के दिल और दिमाग में बना रहता है।

बॉलीवुड की ग्लैमर क्वीन और फिटनेस की प्रेरणा गुरलीन चोपड़ा, निभा रहीं डबल रोल

IANS | December 29, 2025 8:11 PM

मुंबई, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने एक्टिंग के साथ ही अपनी फिटनेस और हेल्थ की दुनिया में भी कदम रखा है। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं गुरलीन चोपड़ा, जिनका नाम फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ फिटनेस के क्षेत्र में भी जाना जाता है।

मनोरंजन के साथ सामाजिक संदेश देती हैं कार्तिक आर्यन की फिल्में, समाज में बदलाव की पेश करती हैं झलक

IANS | December 29, 2025 5:45 PM

मुंबई, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड में अक्सर फिल्मों को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता है, लेकिन कुछ कलाकार ऐसे भी हैं जो अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों को सोचने पर मजबूर करते हैं। कार्तिक आर्यन भी उन्हीं अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए रोमांस और कॉमेडी ही नहीं दी, बल्कि समाज में चल रहे बदलाव, रिश्तों की ताकत और आधुनिक मूल्यों को भी पर्दे पर उतारा। उनकी कई फिल्में दर्शकों के दिल और दिमाग पर सवाल भी छोड़ती हैं।

'कोई भी संदिग्ध व्हाट्सऐप नंबर पर भरोसा न करें, सतर्क रहें', कृति खरबंदा का डिजिटल अलर्ट

IANS | December 29, 2025 3:15 PM

मुंबई, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। आज के समय में सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स ने हमारे जीवन को बेहद आसान बना दिया है। दोस्तों, परिवार और सेलिब्रिटीज से जुड़ने के लिए लोग इन प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, इस डिजिटल दुनिया में साइबर धोखाधड़ी का खतरा भी हमेशा मौजूद रहता है। इस कड़ी में बॉलीवुड अभिनेत्री कृति खरबंदा ने इस खतरे के प्रति फैंस को सतर्क रहने की सलाह दी है।

निमरत कौर ने श्रीनगर के प्रसिद्ध शंकराचार्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, नए साल के लिए मांगा आशीर्वाद

IANS | December 29, 2025 2:40 PM

मुंबई, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। फिल्म और वेब सीरीज की चमक-दमक भरी दुनिया में रहने वाले सितारे अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं, कभी प्रोजेक्ट्स को लेकर, तो कभी निजी जिंदगी को लेकर। इस कड़ी में अभिनेत्री निमरत कौर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर वेकेशन को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने प्रसिद्ध शंकराचार्य मंदिर में पूजा-अर्चना की और आने वाले साल के लिए शुभकामनाएं मांगीं।

जयंती विशेष: 'रामायण' सेट पर शरारतें करते थे 'लव' और 'कुश', रामानंद सागर ने 'सांप' से किया था काबू

IANS | December 28, 2025 11:41 PM

मुंबई, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। रामानंद सागर की 'रामायण' भारतीय टेलीविजन का एक ऐसा मील का पत्थर है, जिसने दर्शकों के दिलों पर ऐसी छाप छोड़ी, जो आज भी है। दूरदर्शन पर प्रसारित इस धारावाहिक ने वाल्मीकि रामायण पर आधारित कहानी को घर-घर पहुंचाया। 29 दिसंबर को रामानंद सागर की जयंती है।