नरेंद्र चंचल को धार्मिक गीतों ने बनाया 'भजन सम्राट', राज कपूर से लेकर अमिताभ तक के लिए गाए गाने
नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। ‘चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है’ हो या ‘अम्बे तू है जगदम्बे काली’ भजन या फिर ‘दो घुट पिला दे साकिया’ जैसे गाने। इन्हें आवाज दी है भारत के मशहूर गायकों में शुमार नरेंद्र चंचल ने, जिन्होंने ना केवल हिंदी फिल्मों के लिए कई सुपरहिट गाने गाए बल्कि उन्होंने अपने गाए भजनों के जरिए ‘भजन सम्राट’ का खिताब भी हासिल किया।