मिस ब्रिगेंजा 'कुछ कुछ होता है' के मिस्टर मल्होत्रा को जीवनसाथी नहीं चुनेंगी: अनुपम खेर
नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में 'मिस ब्रिगेंजा' और 'मिस्टर मल्होत्रा' के बीच की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। हालांकि, 1998 की इस फिल्म में कॉलेज प्रिंसिपल की भूमिका निभाने वाले दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर को लगता है कि अर्चना पूरन सिंह द्वारा अभिनीत स्टाइलिश अंग्रेजी साहित्य की शिक्षिका वास्तव में उन्हें नहीं चुनेंगी।