निर्देशक रोहित के 'शेट्टी टावर' पर मिले फायरिंग के खोखे, घर पर गोलीबारी के निशान
मुंबई, 1 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित आवास 'शेट्टी टावर' के बाहर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके को सील कर दिया। यह वारदात रात करीब 12:30 से 1:00 बजे के बीच हुई।