मुंबई में 2024 में ऑफिस लीजिंग और आवासीय बिक्री में जबरदस्त उछाल

IANS | January 7, 2025 3:13 PM

मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। ऑफिस लीजिंग और आवासीय मांग को लेकर मुंबई में पिछले साल सभी महानगरों में ऐतिहासिक उछाल देखने को मिला। मंगलवार को आई एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार प्रीमियम हाउसिंग और ट्रांसफोर्मेटिव इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की निरंतर मांग के कारण यह तेजी देखी गई।

केंद्र ने उच्च मूल्य वाले 'विशेष इस्पात' के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए पीएलआई योजना 1.1 की शुरू

IANS | January 7, 2025 2:59 PM

नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने देश में उच्च मूल्य वाले 'विशेष इस्पात' के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए पीएलआई योजना के दूसरे राउंड की शुरुआत की। इस इस्पात का उपयोग रेफ्रिजरेटर, बिजली उपकरण और ऑटोमोबाइल जैसे उत्पादों के निर्माण में किया जाता है।

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में मजबूत रहेगी जीडीपी वृद्धि दर, महंगाई में आएगी कमी: एचएसबीसी रिसर्च

IANS | January 7, 2025 2:31 PM

नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही यानी अक्टूबर से दिसंबर की अवधि में भारत की जीडीपी ग्रोथ में सुधार देखने को मिलेगा और महंगाई में कमी आएगी। यह जानकारी मंगलवार को एचएसबीसी रिसर्च रिपोर्ट में दी गई।

एआई बनेगा पर्सनल ब्रांड एंबेसडर, नए आविष्कारों में आएगी तेजी: रिपोर्ट

IANS | January 7, 2025 2:06 PM

नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। उद्यमों और समाज में किसी भी पिछली टेक्नोलॉजी की तुलना में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रसार अधिक तेजी से हो रहा है। मंगलवार को आई एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, 69 प्रतिशत अधिकारियों (भारत सहित) का मानना है कि एआई नए आविष्कारों को लेकर महत्वपूर्ण होगा।

अदाणी ग्रुप के शेयरों में जोरदार तेजी, मार्केट कैप बढ़कर 12.80 लाख करोड़ रुपये हुआ

IANS | January 7, 2025 1:42 PM

मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप के शेयरों में मंगलवार को तेजी का ट्रेंड देखने को मिला। ग्रुप के सभी शेयरों में हरे निशान में कारोबार हो रहा था।

भारतीय रिजर्व बैंक ने नवंबर 2024 में सुरक्षित-संपत्ति के रूप में खरीदा 8 टन सोना

IANS | January 7, 2025 1:21 PM

मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की लेटेस्ट रिपोर्ट में दी गई जानकारी के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नवंबर 2024 में और आठ टन सोना खरीदा है। दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों ने नवंबर महीने के दौरान 53 टन कीमती धातु की सामूहिक खरीद जारी रखी है।

उत्तर पूर्वी राज्य सिक्किम में लॉन्च हुआ देश का पहला ‘जैविक मत्स्य पालन क्लस्टर’

IANS | January 7, 2025 11:49 AM

नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। देश के उत्तर पूर्वी राज्य सिक्किम में किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से जैविक मछली क्लस्टर का शुभारंभ किया गया। केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह ने सिक्किम में देश के पहले जैविक मत्स्य पालन क्लस्टर का शुभारंभ किया।

हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, शुरुआती कारोबार में निफ्टी 23,700 स्तर के पार

IANS | January 7, 2025 9:57 AM

मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को हरे निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में एनर्जी, पीएसई, ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल और रियल्टी सेक्टर में खरीदारी देखी गई।

आर्सेलर मित्तल का साउथ अफ्रीका में नुकसान में चल रहे लॉन्ग स्टील बिजनेस को बंद करने का ऐलान

IANS | January 6, 2025 7:45 PM

जोहान्सबर्ग, 6 जनवरी (आईएएनएस)। स्टील उत्पादक कंपनी आर्सेलर मित्तल साउथ अफ्रीका लिमिटेड ने सोमवार को ऐलान किया कि वह देश में घाटे में चल रहे अपने लॉन्ग स्टील कारोबार को बंद कर रही है। इस कदम से लगभग 3,500 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियां प्रभावित होने की संभावना है।

ग्लोबल वेंचर कैपिटल फर्म एक्सेल ने जुटाई 650 मिलियन डॉलर की फंडिंग

IANS | January 6, 2025 7:42 PM

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। ग्लोबल वेंचर कैपिटल (वीसी) फर्म एक्सेल ने सोमवार को कहा कि कंपनी ने 650 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई है। कंपनी इसका उपयोग भारत और दक्षिण एशिया में अगली पीढ़ी के संस्थापकों को सपोर्ट करने के लिए करेगी।