'भारत' 2025 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले उभरते बाजारों में से एक होगा : गोल्डमैन सैक्स

IANS | January 6, 2025 1:23 PM

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकन मल्टीनेशनल इंवेस्टमेंट बैंक और फाइनेंशियल सर्विस कंपनी 'गोल्डमैन सैक्स' ने अनुमान लगाया है कि भारत 2025 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले उभरते बाजारों में से एक होगा। व्यापार की शर्तों में सुधार आधारित देश की मजबूत आर्थिक स्थिरता, प्रभावी मुद्रास्फीति का लक्ष्य और विश्वसनीय डॉमेस्टिक रिस्क कैपिटल जैसे कारकों की वजह से भारत अच्छा प्रदर्शन जारी रखेगा।

वैश्विक अस्थिरता का असर! इन्फोसिस ने वार्षिक वेतन बढ़ोतरी को टाला

IANS | January 6, 2025 1:19 PM

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में भी वार्षिक वेतन बढ़ोतरी को टाल दिया है। यह जानकारी सोमवार को रिपोर्ट्स में दी गई।

2025 में बेहतर स्थिति में भारतीय आईटी सेक्टर, डॉलर की मजबूती से मिलेगा बल : रिपोर्ट

IANS | January 6, 2025 1:03 PM

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय आईटी सेक्टर के लिए मैक्रो इकोनॉमिक माहौल पिछले दो वर्षों की तुलना में कहीं बेहतर स्थिति में है, जिससे 2025 में इस सेक्टर के पुनरुद्धार होने की उम्मीद की जा रही है। सोमवार को आई एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

सीईएस 2025: सैमसंग के एआई-कनेक्टेड घरेलू उपकरणों, 8के क्यूएलईडी टीवी पर खास फोकस

IANS | January 6, 2025 11:42 AM

लास वेगास, 6 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया की दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स अमेरिका के लास वेगास में सीईएस 2025 में "होम एआई" नाम की एक अत्याधुनिक तकनीक पेश करेगी। यह तकनीक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाकर एक बेहद निजी और शानदार अनुभव प्रदान करेगी।

हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, शुरुआती कारोबार में निफ्टी 24,000 स्तर के पार

IANS | January 6, 2025 10:10 AM

मुंबई, 6 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को हरे निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में आईटी और ऑटो सेक्टर में खरीदारी देखी गई।

अगले हफ्ते आएंगे सात नए आईपीओ, 6 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

IANS | January 5, 2025 5:43 PM

मुंबई, 5 जनवरी (आईएएनएस)। नए वर्ष 2025 का दूसरा हफ्ता आईपीओ के नजरिए के काफी व्यस्त रहने वाला है, क्योंकि इस दौरान शेयर बाजार में मेनबोर्ड और एसएमई को सात पब्लिक इश्यू खुलेंगे और वहीं, छह कंपनियों की लिस्टिंग होगी।

देश में स्टील मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए कल लॉन्च होगी पीएलआई 1.1 स्कीम

IANS | January 5, 2025 4:28 PM

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय स्टील एवं भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में स्टील इंडस्ट्री के लिए ‘पीएलआई योजना 1.1’ लॉन्च करेंगे। इस योजना के जरिए सरकार की कोशिश देश में स्टील मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाना है।

अगामी बजट 2025-26 में नौकरियों के अवसर पैदा करने पर हो फोकस : सीआईआई

IANS | January 5, 2025 3:32 PM

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के डेमोग्राफिक डिविडेंड का लाभ उठाने और आर्थिक विकास को गति देने के लिए आगामी केंद्रीय बजट 2025-26 में रोजगार सृजन को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, यह बयान शीर्ष बिजनेस चैंबर सीआईआई ने रविवार को दिया।

जगदीप सिंह कैसे बने एक दिन में सबसे अधिक सैलरी पाने वाले शख्स ?

IANS | January 5, 2025 2:52 PM

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। सोशल मीडिया पर एक नाम सुर्खियों में है। ऐसे उद्योगपति का जिसने अपनी मेहनत और सूझबूझ के बल पर एक दिन में करोड़ों कमाने का कीर्तिमान स्थापित किया है। भारतीय मूल के जगदीप सिंह की आखिर एक दिन की सैलरी 48 करोड़ रुपये कैसे हुई? ऐसा उन्होंने क्या कर डाला!

भारत में पेट्रोलियम उत्पादों की मांग 4 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान: रिपोर्ट

IANS | January 5, 2025 2:36 PM

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। फिच रेटिंग्स की रिपोर्ट के अनुसार, 31 मार्च 2025 को समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष में भारत में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी जैसे पेट्रोलियम उत्पादों की मांग तीन से चार प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है।