केंद्र सरकार डब्ल्यूपीआई में करेगी बदलाव, बनाया वर्किंग ग्रुप
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। सरकार द्वारा गुरुवार को ऐलान किया गया कि थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) की वर्तमान सीरीज के आधार को 2011-12 से 2022-23 तक संशोधित करने के लिए नीति आयोग के सदस्य रमेश चंद की अध्यक्षता में एक वर्किंग ग्रुप का गठन किया गया है।