अमेरिकी टैरिफ बढ़ोतरी का असर नहीं, ऑटो पार्ट्स निर्यातकों के पास पर्याप्त डेट और लिक्विडिटी मौजूद: रिपोर्ट
नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से टैरिफ में बढ़ोतरी किए जाने के बाद भी ज्यादातर ऑटो निर्यातकों के पास डेट और लिक्विडिटी पर्याप्त मात्रा में होगी। हालांकि, मार्जिन पर दबाव और वर्किंग कैपिटल की आवश्यकता बढ़ सकती है। सोमवार को जारी हुई आईसीआरए की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।