इंडिगो के सह-संस्थापक राकेश गंगवाल ने 11,928 करोड़ रुपए में बेची 5.8 प्रतिशत हिस्सेदारी
नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। इंडिगो एयरलाइन की प्रवर्तक कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के शेयर में मंगलवार को 3 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। इसकी वजह ब्लॉक डील के जरिए सह-संस्थापक राकेश गंगवाल द्वारा 2.26 करोड़ शेयरों की बिकवाली को माना जा रहा है। इन शेयरों की वैल्यू करीब 11,928 करोड़ रुपए थी।