अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का पहली तिमाही में कर के बाद मुनाफा 71 प्रतिशत बढ़ा
अहमदाबाद, 24 जुलाई (आईएएनएस)। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) ने गुरुवार को वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का कर के बाद मुनाफा (पीएटी) सालाना आधार पर 71 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि ईबीआईटीडीए 2,000 करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।