अदाणी टोटल गैस की आय जून तिमाही में 27 प्रतिशत बढ़ी, मुनाफा 133 करोड़ रुपए रहा

IANS | July 21, 2026 5:21 PM

अहमदाबाद, 21 जुलाई (आईएएनएस)। अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) ने मंगलवार को वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए। इस दौरान कंपनी की स्टैंडअलोन आय सालाना आधार पर 27 प्रतिशत बढ़कर 1,910 करोड़ रुपए हो गई है। वहीं, कंपनी का कर के बाद मुनाफा 133 करोड़ रुपए रहा है।

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में दोगुना हुआ, आय 42 प्रतिशत बढ़ी

IANS | July 21, 2026 5:03 PM

मुंबई, 21 जुलाई (आईएएनएस)। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) ने वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के लिए दमदार नतीजे पेश किए हैं। इस दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा दोगुने से अधिक हो गया है और आय में 42 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

मारुति सुजुकी का बड़ा ऐलान, गाड़ियों की कीमतों को 30,000 रुपए तक बढ़ाया

IANS | July 21, 2026 4:22 PM

मुंबई, 21 जुलाई (आईएएनएस)। देश की सबसे बड़ी यात्री वाहन कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने मंगलवार को अपनी गाड़ियों की कीमतों में 30,000 रुपए तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

वैश्विक अस्थिरता बढ़ने से भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद; सेंसेक्स 77,500 के नीचे फिसला

IANS | July 21, 2026 3:56 PM

मुंबई, 21 जुलाई (आईएएनएस)। वैश्विक अस्थिरता बढ़ने से भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 238.41 अंक या 0.31 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,470.11 और निफ्टी 50.80 अंक या 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,187.70 पर था।

भारत औसत वैश्विक लागत के मुकाबले 40 प्रतिशत कम दाम पर ग्रीन जेट ईंधन का कर सकता है उत्पादन: रिपोर्ट

IANS | July 21, 2026 3:06 PM

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। भारत सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (एसएएफ) के उत्पादन के लिए एक विशिष्ट स्थिति में है और मजबूत रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता के दम पर ग्लोबल बेंचमार्क के मुकाबले 40 प्रतिशत तक की कम लागत पर एसएफ का उत्पादन कर सकता है। यह जानकारी यूसी बर्कले के आईईसीसी और एनर्जी इनोवेशन के संयुक्त अध्ययन में दी गई।

केंद्र ने भाषा-आधारित डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए कार्यशाला का किया आयोजन

IANS | July 21, 2026 2:20 PM

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग और गोवा सरकार ने बहुभाषी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एवं भाषा-आधारित डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पणजी में एक राज्य स्तरीय सहभागिता कार्यशाला का आयोजन किया। यह जानकारी सरकार की ओर से मंगलवार को दी गई।

ट्रंप के नए 50 प्रतिशत टैरिफ पर कनाडा के पीएम कार्नी ने जताई बातचीत की इच्छा

IANS | July 21, 2026 1:28 PM

कनाडा, 21 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति ने कनाडा के कई सामानों पर 50 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। अमेरिकी सरकार की ओर से की गई इस कार्रवाई को लेकर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि कनाडा के लोगों के फायदे के लिए अमेरिका के साथ इन मुद्दों पर बातचीत करने को तैयार हैं।

केंद्र एक्वाकल्चर और तंबाकू किसानों को उचित दाम व निर्यात वृद्धि के लिए प्रतिबद्ध: पीयूष गोयल

IANS | July 21, 2026 1:07 PM

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने एक्वाकल्चर क्षेत्र को मजबूत करने की केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि इससे भारत की तटीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा, किसानों की आजीविका बेहतर होगी और निर्यात वृद्धि के नए अवसर पैदा होंगे।

सेंसेक्स और निफ्टी सपाट खुले, मिडकैप और स्मॉलकैप में खरीदारी

IANS | July 21, 2026 9:36 AM

मुंबई, 21 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मंगलवार को सपाट हुई। सेंसेक्स 58 अंक या 0.08 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 77,649 और निफ्टी 22 अंक या 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,216 पर था।

अमेरिका और कनाडा के बीच फिर बढ़ा तनाव, ट्रंप ने 50 फीसदी टैरिफ लागू करने का किया ऐलान

IANS | July 21, 2026 8:40 AM

वाशिंगटन, 21 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के सैकड़ों उत्पादों पर 50 फीसदी का अतिरिक्त शुल्क लगा दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ओटावा पर ऑटोमोबाइल, मादक पेय और दुग्ध उत्पाद के अमेरिकी निर्यात के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है। ट्रंप के इस फैसले की वजह से उत्तरी अमेरिका में दोनों पड़ोसियों के बीच व्यापारिक तनाव और बढ़ गए हैं।