'टाटा संस का मॉडल बचाना होगा': टाटा ट्रस्ट्स ने आईपीओ का किया विरोध, अन्य विकल्पों पर विचार की मांग
नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। देश के सबसे बड़े कारोबारी समूहों में से एक टाटा समूह के भीतर टाटा संस की संभावित लिस्टिंग को लेकर मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। समूह की सबसे बड़ी शेयरधारक संस्था टाटा ट्रस्ट्स ने गुरुवार को स्पष्ट कर दिया है कि वह फिलहाल टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने (आईपीओ) के पक्ष में नहीं है और इस दिशा में आगे बढ़ने से पहले सभी संभावित विकल्पों का आकलन किया जाना चाहिए।