कश्मीर के सेब उत्पादकों को सौगात, बडगाम-नई दिल्ली के बीच पार्सल ट्रेन पर एलजी मनोज सिन्हा ने जताया आभार
नई दिल्ली, 11 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने कश्मीर के फल उत्पादकों को बड़ा तोहफा दिया है। बडगाम से नई दिल्ली के लिए दैनिक पार्सल ट्रेन चलेगी, जिससे सेब उत्पादकों को फायदा होगा। गुरुवार को दो पार्सल वैन की लोडिंग भी शुरू कर दी गई। इस सौगात के लिए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है।