ओला इलेक्ट्रिक का नुकसान वित्त वर्ष 26 की जून तिमाही में बढ़कर 428 करोड़ रुपए हुआ, आय 50 प्रतिशत गिरी

IANS | July 14, 2025 12:35 PM

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। भाविश अग्रवाल के नेतृत्व वाली दोपहिया ईवी कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने सोमवार को वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए। अप्रैल-जून अवधि में कंपनी का घाटा बढ़कर 428 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही में हुए 347 करोड़ रुपए के घाटे से करीब 30 प्रतिशत अधिक है।

बिटकॉइन की कीमत पहली बार 1.21 लाख डॉलर के पार, मार्केट कैप 2.4 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हुआ

IANS | July 14, 2025 11:57 AM

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत सोमवार को 2.75 प्रतिशत बढ़कर 1,21,097.94 डॉलर हो गई है। यह पहला मौका है जब दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की कीमत 1,21,000 डॉलर से अधिक हो गई है।

अमिताभ कांत ने विश्व में अग्रणी वीजा को पीछे छोड़ने के लिए यूपीआई की सराहना की

IANS | July 14, 2025 11:50 AM

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने यूपीआई की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिदिन 65 करोड़ से अधिक ट्रांजैक्शन के साथ यह वीजा को शीर्ष स्थान से हटाते हुए दुनिया का लीडिंग रियल टाइम पेमेंट सिस्टम बन गया है।

अमेरिकी ट्रेडिंग फर्म जेन स्ट्रीट ने सेबी के पास जमा किए 4,843 करोड़ रुपए : रिपोर्ट्स

IANS | July 14, 2025 11:02 AM

मुंबई, 14 जुलाई (आईएएनएस) न्यूयॉर्क मुख्यालय वाली ट्रेडिंग कंपनी जेन स्ट्रीट ग्रुप ने कथित तौर पर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पक्ष में एक एस्क्रो खाते में 4,843.50 करोड़ रुपए जमा कर दिए हैं। इस राशि को जमा पूंजी बाजार नियामक के निर्देश पर किया गया है।

भारत और सऊदी अरब के बीच रसायन और उर्वरक क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

IANS | July 14, 2025 10:23 AM

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और सऊदी अरब के बीच रसायन एवं उर्वरक क्षेत्र में सहयोग को बढ़ाने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य और रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा की दम्मम और रियाद यात्रा में ध्यान केंद्रित किया गया। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई।

यूएस टैरिफ पॉलिसी पर अनिश्चितता से शेयर बाजार लाल निशान में खुला, आईटी शेयरों पर दिखा दबाव

IANS | July 14, 2025 9:50 AM

मुंबई, 14 जून (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला। इसकी वजह अमेरिकी ट्रेड पॉलिसी को लेकर अनिश्चितता को माना जा रहा है।

सतत विकास लक्ष्य सूचकांक में दिखी पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास की मजबूत तस्वीर, 'फ्रंट रनर' जिलों का अनुपात बढ़कर 85 प्रतिशत हुई

IANS | July 13, 2025 5:40 PM

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। बेहतर डेटा सिस्टम, व्यापक स्तर पर जिलों की कवरेज और राज्यों की अधिक भागीदारी के कारण नॉर्थ ईस्ट रीजन का सतत विकास लक्ष्य सूचकांक का 2023-24 संस्करण पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास की सही तस्वीर पेश करता है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मेघालय में रामकृष्ण मिशन आश्रम स्कूल के छात्रों से बातचीत की

IANS | July 13, 2025 5:16 PM

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को मेघालय के सोहरा स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम स्कूल का दौरा किया और छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों से बातचीत की। साथ ही उन्होंने पूर्वोत्तर क्षेत्र में शिक्षा और आजीविका संबंधी पहलों में सरकार की निरंतर भागीदारी के बारे में बताया।

सोने की कीमत इस हफ्ते फिर बढ़ी, चांदी 1.10 लाख रुपए प्रति किलो के पार

IANS | July 13, 2025 4:50 PM

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस) सोने और चांदी दोनों की कीमत में इस हफ्ते बढ़त देखी गई है। सोने के दाम में 400 रुपए से अधिक का इजाफा हुआ। वहीं, चांदी का भाव 2,700 रुपए से अधिक बढ़ गया है।

पीएलआई स्कीम में इलेक्ट्रॉनिक्स और फार्मा उद्योग को मिला 70 प्रतिशत से ज्यादा फंड

IANS | July 13, 2025 4:22 PM

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। वित्त वर्ष 2024-25 में सरकार द्वारा प्रोडक्शन लिंक्ड स्कीम (पीएलआई) के लिए जारी किए गए कुल फंड में से 70 प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक्स और फार्मा उद्योग को मिला है। यह जानकारी आधिकारिक डेटा में दी गई।