आरबीआई के यथार्थवादी रुख से भारतीय शेयर बाजार में सकारात्मकता बरकरार

IANS | December 7, 2024 10:33 AM

मुंबई, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की ओर से भारत में सकारात्मक रुख के बीच, भारतीय शेयर बाजार ने पूरे सप्ताह सकारात्मक रुख बरकरार रखा। शनिवार को विशेषज्ञों ने इसका कारण अक्टूबर में कोर सेक्टर के उत्पादन और सेवा पीएमआई आंकड़ों में स्थिरता के संकेतों को बताया।

बीसीडी और जीएसटी में कटौती के बाद निर्माताओं ने 3 कैंसर रोधी दवाओं की घटाई एमआरपी: केंद्र

IANS | December 7, 2024 10:01 AM

नई दिल्ली, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। निर्माताओं ने तीन कैंसर रोधी दवाओं - ट्रैस्टुजुमैब डेरक्सटेकन, ओसिमर्टिनिब और डर्वालुमैब दवाओं पर अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) घटाना शुरू कर दिया है। सरकार द्वारा ग्राहकों को लाभ पहुंचाने के लिए यह निर्देश जारी किया गया है।

रोसनेफ्ट के सीईओ इगोर सेचिन ने वैश्विक ऊर्जा के बारे में भ्रांतियों को किया दूर

IANS | December 6, 2024 10:01 PM

नई दिल्ली, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। रुसी तेल कंपनी रोसनेफ्ट पेजीएससी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) इगोर सेचिन ने यूएई के रस अल-खैमा में 17वें वेरोना यूरेशियन इकोनॉमिक फोरम को संबोधित किया। उन्होंने 'फेयरवेल टू इलुजन्स : वर्ल्ड एनर्जी इन द थ्यूसीडाइड्स ट्रैप' शीर्षक से एक रिपोर्ट भी पेश की और ग्रीन एनर्जी को लेकर बनी भ्रांतियों को दूर करते हुए कहा कि भविष्य में जीवाश्म ईंधनों की मांग बढ़ेगी।

सीआरआर में 50 आधार अंक की कटौती से बैंकिंग सिस्टम को बड़ा फायदा : एसोचैम

IANS | December 6, 2024 9:49 PM

नई दिल्ली, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रमुख इंडस्ट्री चैंबर एसोचैम ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा कैश रिजर्व रेश्यो (सीआरआर) में 50 आधार अंकों की कटौती करके बैंकिंग सिस्टम में 1.16 लाख करोड़ रुपये जारी करने का निर्णय, उभरती हुई व्यापक आर्थिक स्थिति के मद्देनजर मुद्रास्फीति-विकास संतुलन बनाए रखने के लिए एक व्यावहारिक उपाय है।

हुंडई के बाद महिंद्रा ने एसयूवी और कमर्शियल वाहनों की बढ़ाई कीमतें

IANS | December 6, 2024 7:33 PM

मुंबई, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। महिंद्रा एंड महिंद्रा द्वारा शुक्रवार को अपनी एसयूवी और कमर्शियल वाहनों की कीमतों को बढ़ाने का ऐलान किया गया। यह बढ़ोतरी जनवरी 2025 से लागू होगी।

आरबीआई ने 2024 में जनवरी से अक्टूबर के बीच खरीदा 5 गुणा ज्यादा गोल्ड : रिपोर्ट

IANS | December 6, 2024 7:07 PM

मुंबई, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने इस साल जनवरी से लेकर अक्टूबर की अवधि में 77 टन गोल्ड खरीदा है। इसमें से करीब 27 टन गोल्ड केवल अक्टूबर में खरीदा गया है। यह जानकारी अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा संकलित आंकड़ों पर आधारित वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) की रिपोर्ट में दी गई।

मुनाफे से घाटे में आई मोबिक्विक, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में हुआ 6.6 करोड़ रुपये का नुकसान

IANS | December 6, 2024 6:30 PM

नई दिल्ली, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। शेयर बाजार में आईपीओ लाने जा रही मोबिक्विक ने वित्त वर्ष 2024-25 (चालू वित्त वर्ष) की पहली तिमाही में 6.6 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया है। वित्त वर्ष 2023-24 की समान अवधि में कंपनी को 3 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

बिना कुछ गिरवी रखे किसानों को मिलेगा 2 लाख रुपये तक का लोन, आरबीआई ने दी राहत

IANS | December 6, 2024 5:53 PM

मुंबई, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक ने कोलैटरल फ्री कृषि लोन की सीमा को 1.6 लाख रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दिया है। इसके जरिए सरकार की कोशिश छोटे और सीमांत किसानों को लाभ पहुंचाना है।

महंगाई पर काबू पाने के लिए रेपो रेट को स्थिर रखना बिल्कुल सही फैसला: एक्सपर्ट

IANS | December 6, 2024 5:49 PM

नई दिल्ली, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा दिसंबर 2024 की मौद्रिक नीति में महंगाई पर काबू पाने के लिए ब्याज दरों को स्थिर रखना बिल्कुल सही फैसला है। इससे देश के आर्थिक विकास को सहारा मिलेगा। यह बयान एक्सपर्ट द्वारा शुक्रवार को दिया गया।

भारतीय शेयर बाजार की चाल सपाट, आरबीआई एमपीसी के फैसले के बाद सेंसेक्स 81,709 अंक पर बंद

IANS | December 6, 2024 4:13 PM

मुंबई, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को आरबीआई मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की रेपो और सीआरआर दरों पर फैसले की घोषणा के बाद सपाट बंद हुआ। आईटी, फाइनेंशियल सर्विस और फार्मा सेक्टर में बिकवाली देखी गई, जबकि ऑटो और मेटल शेयरों में खरीदारी रही।